Download App Now Register Now

अशरफ की पत्नी जैनब के घर पर चल रहा बुलडोजर 5 करोड़ से बनवाया था अतीक गैंग की 1800 करोड़ की संपत्ति हो चुकी कुर्क

प्रयागराज में माफिया अतीक के भाई अशरफ की पत्नी फातिमा जैनब के घर को बुलडोजर से गिराया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम सुबह 11.30 बजे सल्लाहपुर इलाके में जैनब के घर पहुंची। 3 बुलडोजर इमारत को गिराने में लगे हैं। पुलिस ने आसपास बैरिकेडिंग कर दी है। भीड़ को वहां से हटा दिया है। ड्रोन से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है।

पुलिस अफसर ने बताया कि जैनब के घर के सटा हुआ उसके भाई जैद मास्टर का घर बना हुआ है। दोनों ने वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर कब्जा करके आलीशान घर बनाया था। यह जमीन करीब 50 करोड़ रुपए की है। जैनब का मकान अतीक के घर से करीब 3 किमी की दूरी पर बना हुआ है।

26 फरवरी 2023 को प्रयागराज में वकील उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से अशरफ की पत्नी जैनब फरार है। 15 अप्रैल को 2023 को प्रयागराज में अशरफ और अतीक की हत्या कर दी गई थी, तब से जैद मास्टर भी फरार था। अब तक अतीक अहमद, भाई अशरफ और गैंग की 1800 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। 13 मकान पर बुलडोजर चल चुका है।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने करीब 1 घंटे की कार्रवाई के बाद जैनब के 2 मंजिला मकान का छत गिरा दिया है। 4 बुलडोजर मकान गिराने में लगे हैं।जैनब के घर पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच ड्रोन कैमरे का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ बच्चे घर की रेलिंग पर खड़े दिख रहे हैं। ड्रोन कैमरा जब उनकी तरफ मुड़ता है तो वह गत्ते से अपना चेहरा ढक लेते हैं। दरअसल, बुलडोजर कार्रवाई को लेकर पूरे इलाके में फोर्स तैनात है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण 11.30 बजे से 3 बुलडोजर से मकान गिराने की कार्रवाई कर रहा है। डेढ़ बजे एक और बुलडोजर मंगाया गया है।

जैनब के मकान पर कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। किसी तरह का कोई हंगामा ना हो, इसलिए ड्रोन से एरिया की निगरानी की जा रही है।

जैनब और उसके भाई जैद ने अतीक और अशरफ के रसूख का इस्तेमाल करके वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा किया था। इसी जमीन पर आलीशान मकान बनवाया था। प्रयागराज में पिछले साल हुए चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में जैनब भी आरोपी है। उसके खिलाफ 25 हजार का इनाम भी घोषित है।

अभी तक जैनब के भाई जैद के घर पर बुलडोजर चल रहा था। अब जैनब के घर पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई है। यह मकान प्रयागराज के सललाहपुर इलाके में है।2000 वर्ग गज में बने जैनब और उसके भाई जैद के आलीशान मकान की कीमत 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मकान के अगले हिस्से में दुकानें भी बनी हैं। इसका किराया अशरफ के ससुराल वालों को मिलता था।अशरफ की पत्नी जैनब के भाई जैद मास्टर के मकान की बाउंड्री और घर की दीवार तोड़ने के बाद घर के अंदर के पिलर तोड़े जा रहे हैं।पुलिस ने बताया कि जैद के घर के पीछे ही जैनब का घर बना हुआ है। यह दो मंजिला है। जैद के घर गिराने के बाद जैनब का घर गिराया जाएगा।यह जैद मास्टर का घर है। पहले जैद मास्टर के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसके पीछे जैनब का मकान बना हुआ है। उसे भी पुलिस बुलडोजर से ढहाएगी।

जैनब फातिमा, जैद मास्टर के मकान पर बुलडोजर और वक्फ संपत्ति खाली कराने के लिए एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार के नेतृत्व दो एसीपी, पूरामुफ्ती, धूमनगंज, एयरपोर्ट थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है। पुलिस लाइन की एक भी है।केयर टेकर माबूद आलम ने पूरामुफ्ती थाने में लिखाई रिपोर्ट में बताया- अकबरपुर सल्लाहपुर स्थित सुन्नी वक्फ बोर्ड नम्बर 67 की जमीन अवैध रूप से हड़प ली गई है। अमेरिका में रह रहे मालिक सैयद मोहम्मद एजाज ने वर्षों पहले 50 करोड़ की जमीन वक्फ बोर्ड को दान में दी थी। इसका मुतवल्ली मो. असियम था। मुतवल्ली ने ही संपत्ति की देखभाल के लिए उसे नियुक्त किया था।

जैनब और उसका भाई जैद मास्टर पूरामुफ्ती के हटवा गांव के रहने वाले हैं। अशरफ का साला जैद उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा है। नवंबर 2023 में उसके खिलाफ वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी हड़पने के मामले में केस दर्ज हुआ।

यह केस केयरटेकर माबूद अहमद ने दर्ज कराया था। केस में वक्फ की जमीन के पूर्व मुतवल्ली मो.असियम, अशरफ की पत्नी जैनब, साले जैद और सद्दाम, शिबली प्रधान समेत अन्य को नामजद किया गया।

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ के रिश्तेदारों और IS-227 गैंग मेंबर पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अशरफ की फरार पत्नी 25 हजार की इनामी जैनब फातिमा का मकान और जमीन अब कार्रवाई की जद में है। यह वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। जैनब, उसके भाई जैद मास्टर ने 50 करोड़ से अधिक की इस वक्फ संपत्ति पर कब्जा किया था। अवैध रूप से कब्जा की गई इस संपत्ति पर जैनब के लिए आलीशान घर बना है। अशरफ के साले जैद मास्टर ने भी इसी जमीन पर अपना मकान बनवाया।

जैनब के साथ ही उसका भाई जैद मास्टर भी फरार है। सल्लाहपुर स्थित 50 करोड़ की संपत्ति को लेकर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने जांच की थी। अब इस संपत्ति पर विकास प्राधिकरण का बुल्डोजर चलने वाला है। कई बार मकानों को तोड़कर वक्फ संपत्ति पर कब्जा लेने की बात सामने आई।

लेकिन सुरक्षा कारणों से मामला टल गया। अब गुरुवार दोपहर एक बार फिर जैनब फातिमा और जैद मास्टर के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। दोपहर में फोर्स पहुंचने का आदेश हुआ है।

अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार है। उसकी लास्ट लोकेशन अपने मायके प्रयागराज के हटवा गांव में मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उसका पता नहीं चला। कहा जाता है कि बुर्कानशी महिलाओं के बीच वह निकल भागी थी। जैनब की तलाश में प्रयागराज के अलावा दिल्ली, मेरठ, बरेली जिलों में छापेमारी हुई। बाद में जैनब पर 25 हजार रुपए इनाम घोषित कर दिया गया।अशरफ का साला और जैनब का भाई जैद मास्टर पर भी जमीन हड़पने, रंगदारी मांगने समेत 10 से ज्यादा केस हैं। 12 दिन पहले जैद मास्टर और सद्दाम की हिस्ट्रीशीट प्रयागराज पुलिस ने ओपन की गई। सद्दाम अभी जेल में बंद है। डीसीपी दीपक भूकर ने कहा कि जल्द ही फरार चल रहे जैद मास्टर पर इनाम घोषित किया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे | Akhilesh Yadav vs Amit Shah: 'आप 20-25 साल और अध्यक्ष रहेंगे', अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह ने ऐसे ली चुटकी | Waqf Bill: जदयू बोला- विधेयक मुस्लिम विरोधी, ये नैरेटिव गलत; शिवसेना-यूबीटी ने बताया जमीन हड़पने वाला बिल | Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक |