Download App Now Register Now

9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड किया नर्स मां ने मोबाइल पर गेम खेलने पर डांटा था कोविड में पिता की हो गई थी मौत

जबलपुर में 9वीं की छात्रा ने घर में ही फांसी लगा ली। 14 साल की आरुषि सिंह गढ़ा इलाके के गुप्ता नगर में रहती थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा मोबाइल पर गेम खेल रही थी। मां ने उसे इसी बात पर डांट दिया था।

पुलिस के मुताबिक, आरुषि की मां सुनंदा सिंह जबलपुर मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स हैं। वे बुधवार रात 9 बजे नाइट ड्यूटी पर जा रही थीं। उन्होंने देखा कि आरुषि मोबाइल पर गेम खेल रही है। उन्होंने नाराजगी जताई और मोबाइल छीनते हुए पढ़ाई के लिए कहा। इसके बाद वे घर लॉक कर ड्यूटी पर चली गईं।

गुरुवार सुबह 10 बजे जब वे घर पहुंचीं और ताला खोला तो अंदर आरुषि फांसी के फंदे पर लटकी थी। उनका शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। बच्ची को फंदे से उतारा। पुलिस को सूचना दी।

इकलौती थी, पिता का कोविड में निधन हो गया था

आरुषि अपनी मां की इकलौती बेटी थी। कोरोना काल में पिता का निधन हो गया था। इसके बाद से मां-बेटी ही घर पर रहती थीं। बेटी के इस कदम से मां सदमे में आ गई हैं।

इंदौर में 7वीं क्लास की एक छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। वह सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। पिता उसे गेट तक छोड़कर लौट गए। छात्रा स्कूल बस में न जाते हुए दूसरी बिल्डिंग में चली गई। लिफ्ट से ऊपर गई और नीचे छलांग लगा दी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |