Download App Now Register Now

लेकसिटी में बनेगा योग को समर्पित चौराहा सांसद बोले- जल्द रोड मेप किया जाएगा तैयार, PHOTO'S देखें उदयपुर का योग

लेकसिटी उदयपुर में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 'योग स्वयं और समाज के लिए' थीम पर योगासन किया गया। शहर के गांधी ग्राउंड पर सुबह साढ़े छह बजे सामूहिक योग किया गया। इसके अलावा कई पार्कों और सार्वजनिक जगहों पर भी योग किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, उदयपुर कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, एसपी योगेश गोयल आदि शामिल हुए। सहायक नोडल एवं जिला योग समन्वयक डॉ.शोभालाल औदीच्य के साथ योग के अलग-अलग अभ्यास किए।

योग को समर्पित चौराहे का होगा निर्माण

कार्यक्रम में सांसद मन्नालाल रावत ने कहा- लेकसिटी में योग को समर्पित चौराहे का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम और सभी जनप्रतिनिधियों की सहमति से इसका रोड मेप तैयार किया जाएगा। महाराणा प्रताप खेलगांव तरणताल पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करवाया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. अक्षय शुक्ला ने किया। खेलगांव तरणताल पर उपस्थित सभी अभ्यार्थियों को योगाभ्यास खेलगांव योगाचार्या रीना पुरोहित की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य आशुतोष तुली, खेलगांव तैराकी प्रशिक्षक डॉ. महेश पालीवाल आदि मौजूद थे।

नगर निगम उदयपुर की ओर से टाउन हॉल उद्यान में योग किया गया। नगर निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि इसमें पार्षद, समिति अध्यक्ष एवं निगम अधिकारियों, कर्मचारियों को महापौर गोविंद सिंह टाक द्वारा योग करवाया गया। कार्यक्रम में नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी मौजूद थे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |