Download App Now Register Now

इंडिगो की जोधपुर-जयपुर फ्लाइट में टर्बुलेंस, रोने लगे यात्री: आसमान में 25 मिनट तक चक्कर काटता रहा प्लेन, तीन उड़ान लेट हुईं

राजस्थान में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम में बदलाव हुआ। इसका सबसे ज्यादा असर एयर ट्रैफिक पर नजर आया। इसके कारण जयपुर एयरपोर्ट पर जोधपुर, मुंबई और हैदराबाद से आने वाली तीन फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर लैंड नहीं कर पाईं। इस दौरान जोधपुर-जयपुर फ्लाइट में टर्बुलेंस इतना ज्यादा बढ़ गया कि यात्री घबराकर विमान में ही रोने लगे। विमान के क्रू (स्टाफ) ने यात्रियों को शांत करवाया। वहीं, जयपुर से दिल्ली की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 6 घंटे बाद टेक ऑफ हो पाई।

इंडिगो की फ्लाइट 6E-7406 आज सुबह 11:05 बजे जोधपुर से उड़ान भरकर 1 घंटे 15 मिनट बाद दोपहर 12:20 बजे जयपुर पहुंचने वाली थी। लेकिन, खराब मौसम की वजह से विमान ने दोपहर 12:02 बजे जोधपुर से उड़ान भरी। विमान दोपहर 1:42 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।

फ्लाइट 6E-7406 करीब 25 मिनट तक जयपुर के आसमान में चक्कर काटती रही। इस दौरान खराब मौसम की वजह से टर्बुलेंस बढ़ गया। इससे विमान में मौजूद 60 से ज्यादा यात्री घबरा गए। कुछ यात्री रोने लगे। विमान में मौजूद क्रू ने समझाइश कर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद 10 चक्कर जयपुर के आसमान में काटने के बाद फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हो पाई।

मुंबई-हैदराबाद की फ्लाइट की लैंडिंग में भी हुई देरी

इसी तरह खराब मौसम की वजह से विस्तारा एयरलाइंस की मुंबई से जयपुर फ्लाइट UK-561 और इंडिगो एयरलाइंस की हैदराबाद से जयपुर फ्लाइट 6E-913 भी निर्धारित वक्त पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो पाई। दोनों फ्लाइट खराब मौसम की वजह से 25 से 30 मिनट तक आसमान में ही चक्कर काटती रहीं। हालांकि जयपुर के आसमान में मौसम साफ होने के बाद दोनों फ्लाइट की लैंडिंग हो पाई।

उड़ान में हुई देरी, यात्रियों ने किया हंगामा

खराब मौसम की वजह से अलायंस एयरलाइंस की फ्लाइट 9I-844 जयपुर एयरपोर्ट से अपने निर्धारित वक्त के 6 घंटे बाद उड़ान भर पाई। दरअसल, अलायंस एयरलाइंस की फ्लाइट को दोपहर 2:10 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। उड़ान में हुई देरी के कारण यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी कर दिया। इसके बाद एयरलाइंस स्टाफ ने खराब मौसम का हवाला देकर देर शाम फ्लाइट के संचालन का वादा कर मामला शांत करवाया। रात करीब 8 बजे फ्लाइट दिल्ली के लिए टेक ऑफ हुई।

हिलने लगता है विमान

विमान में टर्बुलेंस या हलचल का मतलब होता है- हवा के उस बहाव में बाधा पहुंचना, जो विमान को उड़ने में मदद करती है। ऐसा होने पर विमान हिलने लगता है और अनियमित वर्टिकल मोशन में चला जाता है यानी अपने नियमित रास्ते से हट जाता है। इसी को टर्बुलेंस कहते हैं। कई बार टर्बुलेंस से अचानक ही विमान ऊंचाई से कुछ फीट नीचे आने लगता है।

यही वजह है कि टर्बुलेंस की वजह से विमान में सवार यात्रियों को ऐसा लगता है, जैसे विमान गिरने वाला है। टर्बुलेंस में प्लेन का उड़ना कुछ हद तक वैसा ही है, जैसे- ऊबड़-खाबड़ सड़क पर कार चलाना। कुछ टर्बुलेंस हल्के होते हैं, जबकि कुछ गंभीर होते हैं।

आखिर क्यों होता है टर्बुलेंस?
हवा ही वातावरण को बनाती है और ये हमेशा मोशन में रहती है। प्लेन उड़ने के लिए हवा के इसी मोशन का इस्तेमाल करते हैं। किसी भी प्लेन को स्थिर तौर पर उड़ने के लिए जरूरी है कि इसके विंग के ऊपर और नीचे से बहने वाली हवा नियमित हो।

कई बार मौसम या अन्य कारणों से हवा के बहाव में अनियमितता आ जाती है। इससे एयर पॉकेट्स बन जाते हैं और इसी वजह से टर्बुलेंस होता है। टर्बुलेंस कई कारणों से होता है और उसी के आधार पर उसको अलग-अलग कैटेगरी- जैसे क्लियर एयर टर्बुलेंस, मैकेनिकल टर्बुलेंस आदि में बांटा गया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |