Download App Now Register Now

उत्तर प्रदेश में बाढ़, 350 गांव डूबे: UP-उत्तराखंड में बारिश से 24 घंटे में 4 मौतें

उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित लखीमपुर खीरी है। यहां 5 तहसीलों के 350 गांवों में पानी घुस गया है। वहीं, ललितपुर में बारिश से गोविंद सागर बांध के 4 और गेट खोलने पड़े। पहले से ही 16 गेट खुले हैं। इससे आस-पास के इलाकों में पानी भर गया।

शनिवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के नई टिहरी में भूस्खलन से एक मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में अपने गांव में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में 24 जुलाई को पुणे में हुई भारी बारिश में बहे 26 साल के शख्स का शव शनिवार को बरामद हुआ। पुणे में बुधवार से अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं नवी मुंबई में शनिवार को एक इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मौसम विभाग ने आज 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बहुत भारी बारिश का अलर्ट: राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल

हिमाचल में मानसून की शुरूआत से अबतक 56 मौतें
हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत से लेकर अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 56 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य को अब तक 410 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक 21 लोग ऊंचाई से गिरने, 18 डूबने, 8 सांप के काटने, 8 की बिजली के करंट से और एक की बाढ़ में बहने से मौत हुई है। भूस्खलन या बादल फटने से किसी मौत की सूचना नहीं है।

आगे कैसा रहेगा मौसम...

  • 29 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
  • मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |