Download App Now Register Now

PM की 'मन की बात': मोदी बोले- 15 अगस्त को स्पीच दूंगा, टॉपिक पर सुझाव भेजें

बजट के बाद आज पहली बार 'मन की बात' कार्यक्रम का 112वां एपिसोड प्रसारित हुआ। पीएम मोदी ने पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस पर बात की। साथ ही उन्होंने हैंडलूम पर भी चर्चा की। हर साल 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे मनाया जाता है। पीएम ने कहा- आजादी के पर्व पर एक कपड़ा खादी का जरूर लें। साथ ही प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त की स्पीच में शामिल विषयों पर सुझाव मांगे।

1. मैथ्स ओलंपियाड विजेताओं से बात की, भारत ने 4 गोल्ड जीते

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मैथ्स ओलंपियाड विजेताओं से बात की। इस साल इंग्लैंड के बाथ में 65वें इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड का आयोजन किया गया था। इसमें भारत के 6 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। भारत ने इस ओलंपियाड में 4 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीते। मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में चार स्टूडेंट से बात की।

2. असम मोइदम का जिक्र किया, यह यूनेस्को की वर्ल्ड हैरिटेज लिस्ट में शामिल

असम मोइदम में अहोम राजवंश के टीले वाले कब्रस्तान को 26 जुलाई को यूनेस्को की वर्ल्ड हैरिटेज लिस्ट में शामिल कर लिया गया। कल्चरल कैटेगरी में शुमार मोइदम भारत की 43वीं हैरिटेज साइट है। मोइदम, अहोम राजाओं, रानियों और रईसों की कब्रें हैं। मोदी ने कहा- आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर ये क्या है। इसका नाम है पहाड़ी पर एक चमकता शहर। यह अहोम साम्राज्य का है। हेरिटेज साइट बनने के बाद यहां और अधिक पर्यटक आएंगे। भविष्य में आप भी यहां जरूर आएं। अपनी संस्कृति पर गौरव करते ही कोई देश आगे बढ़ सकता है।

3. टाइगर डे पर बोले- राजस्थान में संरक्षण के लिए कई अभियान

पीएम ने बाघों के संरक्षण पर भी बात की। पीएम ने कहा- कल दुनिया भर में टाइगर डे मनाया जाएगा। भारत में बाघ हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। हमने किस्से-कहानियां सुनी हैं। जंगल के आसपास के लोग बाघ के साथ रहते हैं। बाघों के संरक्षण के अभूतपूर्व प्रयास हो रहा है। राजस्थान में कुल्हाड़ी बंद पंचायत अभियान काफी काम कर रहा है। स्थानीय लोगों ने शपथ ली है कि कुल्हाड़ी के साथ नहीं जाएंगे, कोई पेड़ नहीं काटेंगे। इससे बाघों के लिए वातावरण तैयार हो रहा है। दुनिया के करीब 70% बाघ हमारे देश में हैं।

4. पीएम बोले- खादी पर गर्व करें, इसका कारोबार 400 प्रतिशत तक बढ़ा

हैंडलूम को लेकर दुनिया आकर्षित हो रही है। कई कंपनियां तो AI के माध्यम से इसे प्रमोट कर रही है। हैंडलूम की बात हो और खादी की चर्चा न हो, ये संभव नहीं है। खादी का कारोबार 400 प्रतिशत तक बढ़कर डेढ़ लाख करोड़ रुपए का हो गया है। आपके पास बहुत सारे कपड़े होंगे। आजादी के पर्व पर एक कपड़ा खादी का जरूर लें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |