Download App Now Register Now

बेवफा पत्नी ही थी रेसिंग बाइकर के मर्डर की मास्टरमाइंड: बॉयफ्रेंड के साथ अय्याशी के लिए रची साजिश, पति के दोस्तों से कराई हत्या,

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास जैसलमेर के शाहगढ़ इलाके में रेसिंग कॉम्पीटिशन के दौरान केरल के बाइकर असबाक माेन की लाश मिली। पुलिस ने एक्सीडेंट मानकर केस बंद कर दिया था। हालांकि, असबाक की मां और उसके भाई को यकीन था कि ये हादसा नहीं हत्या है। 

असबाक के भाई अरशद और मां ने हत्या की आशंका जताते हुए केस री-ओपन करने की मांग की थी, लेकिन केस बंद हो गया था। इसलिए जैसलमेर पुलिस ने मामले में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई।

इसके बाद असबाक की मां और भाई कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मिले और केस के बारे में बताया। इसके बाद केस री-ओपन की डिमांड तत्कालीन डीजीपी तक पहुंची, लेकिन इसके बाद भी काफी वक्त तक फाइल पुलिस महकमे में ही घूमती रही।

असबाक की बाइक ने पैदा किया शक

जुलाई 2020 में केस की फाइल तत्कालीन एसपी अजय सिंह को भेजी गई थी। उन्होंने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देखी तो कई सवाल खड़े हो गए।

जैसे- आशंका जताई जा रही थी कि शायद दो दिन तक भूखा-प्यासा रहने के कारण असबाक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के पेट में आधा पचा हुआ खाना मिला, यानी मौत की वजह भूख-प्यास नहीं हो सकती।

वहीं, पोस्टमार्टम में गर्दन और रीढ़ की हड्‌डी टूटने की बात पढ़कर भी तत्कालीन एसपी अजय सिंह का माथा ठनका। अगर किसी की गर्दन की हड्डी टूटी हुई हो तो वो बाइक को स्टैंड पर कैसे लगा सकता है और न ही अपना हेलमेट बाइक पर लगा सकता है। तत्कालीन एसपी अजय सिंह ने बताया कि ये अनसुलझे सवाल केस री-ओपन करने का आधार बने।

पत्नी ने ससुराल वालों के फोन उठाना बंद किया

दोबारा नए सिरे से मामले की इंवेस्टिगेशन शुरू हुई। अरशद ने पुलिस पूछताछ में अपने भाई की पत्नी सुमेरा पर भी शक जताया। उसने बताया कि भाई की मौत के बाद सुमेरा ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। सुमेरा बेंगलुरु आकर असबाक के परिजनों से भी मिलने नहीं गई।

अरशद ने बताया कि असबाक बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में जॉब के दौरान सुमेरा से मिला था। दोनों में प्यार हो गया और जुलाई 2012 निकाह कर लिया। निकाह के बाद पता चला कि सुमेरा तलाकशुदा थी और उम्र में असबाक से बड़ी थी। 

भाई बोला- शादी करके पछता रहा था असबाक

अरशद ने बताया कि शादी के बाद असबाक की सऊदी अरब के नूर बैंक में जॉब लग गई। 70 लाख रुपए सैलरी थी। ऐसे में असबाक और सुमेरा सऊदी अरब चले गए। अरशद ने बताया कि वहां जाने के बाद एक दिन अचानक असबाक का फोन आया। वो काफी परेशान था। उसने अरशद से कहा- ‘इस लड़की से शादी करके गलती कर दी। हर टाइम फोन पर लगी रहती है। न जाने कितने लोगों से बात और चैट करती है। अरशद ने बताया कि सुमेरा ने अपनी बेटी को भी कोख में मारने की कोशिश की। जब उसे पता चला कि वो प्रेग्नेंट है तो अबॉर्शन करवाने की जिद्द पर अड़ गई।

सुमेरा ने कहा- ‘बच्चा पैदा करने से मेरा फिगर खराब हो जाएगा। अपने बच्चे की खातिर असबाक ने जैसे-तैसे उसे रोका। 2013 में बेटी के जन्म के बाद भी वह नहीं बदली। नन्ही सी बच्ची को दूध पिलाने से मना कर दिया।

पत्नी पर शक, बेटी के कारण चुप था

अरशद ने बताया कि उसके भाई असबाक को अपनी पत्नी सुमेरा पर शक था। वो सिर्फ अपनी बेटी के कारण वह चुप था। बेटी के बेहतर फ्यूचर के लिए ही अपने रिश्ते को संभालने के लिए वो पत्नी और बेटी के साथ वापस भारत आ गया था। यहां आकर उसने बुलेट बाइक पर इंडिया टूर का प्लान बनाया। सुमेरा को लेकर बेंगलुरु से लेह-लद्दाख तक लंबी यात्रा की। मगर लाख कोशिश के बाद भी सुमेरा के व्यवहार में परिवर्तन नहीं आया।

अरशद ने बताया कि असबाक ने कई बार सुमेरा को चोरी-छुपे फोन पर किसी शख्स के साथ बात करते हुए पकड़ा। असबाक को पता चला कि सुमेरा नीरज नाम के किसी लड़के से बात करती थी। हालांकि, नीरज कौन था, कहां रहता था और क्या करता था, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं थी।

घरवालों और दोस्तों से पति को पिटवाया

अरशद ने बताया कि बेंगलुरु में आरटी नगर में असबाक का फ्लैट था। एक बार झगड़ा होने पर सुमेरा ने अपने घरवालों और कुछ दोस्तों को बुलाकर असबाक को पिटवाया था। इस दौरान एक कागज पर भी साइन लेने की कोशिश की थी। पिटाई में असबाक के मुंह से खून निकलने लगा था। झगड़े के बाद असबाक वापस दुबई लौट गया, लेकिन सुमेरा उसके साथ नहीं गई। वो बेंगलुरु में ही रुक गई और असबाक से रुपयों के लिए तकाजा करने लगी। अरशद ने बताया कि सुमेरा ने बच्ची को परिवार से भी दूर कर दिया था। केरल में दादी-चाचा से भी मिलने नहीं देती थी।

सुमेरा वापस नहीं गई तो असबाक भी कुछ वक्त के बाद दुबई से वापस बेंगलुरु लौट आया। यहां आकर सुमेरा और बेटी के साथ रहने लगा। असबाक ने काफी रुपए कमाए और दुबई में कई प्रॉपर्टी भी खरीदी थी।

घरवालों और दोस्तों से पति को पिटवाया

अरशद ने बताया कि बेंगलुरु में आरटी नगर में असबाक का फ्लैट था। एक बार झगड़ा होने पर सुमेरा ने अपने घरवालों और कुछ दोस्तों को बुलाकर असबाक को पिटवाया था। इस दौरान एक कागज पर भी साइन लेने की कोशिश की थी। पिटाई में असबाक के मुंह से खून निकलने लगा था। झगड़े के बाद असबाक वापस दुबई लौट गया, लेकिन सुमेरा उसके साथ नहीं गई। वो बेंगलुरु में ही रुक गई और असबाक से रुपयों के लिए तकाजा करने लगी। अरशद ने बताया कि सुमेरा ने बच्ची को परिवार से भी दूर कर दिया था। केरल में दादी-चाचा से भी मिलने नहीं देती थी।

सुमेरा वापस नहीं गई तो असबाक भी कुछ वक्त के बाद दुबई से वापस बेंगलुरु लौट आया। यहां आकर सुमेरा और बेटी के साथ रहने लगा। असबाक ने काफी रुपए कमाए और दुबई में कई प्रॉपर्टी भी खरीदी थी।

रेसर का एक ग्रुप बनाया

असबाक ने बेंगलुरु आने के बाद बाइक रैली आदि में हिस्सा लेना शुरू किया और रेसर का एक ग्रुप भी बनाया। ग्रुप में विश्वास, संजय और साबिक भी शामिल हो गए। साबिक असबाक का सारा काम देखता था और साथ ही फोटोग्राफर भी था। असबाक ने उसे 40 हजार रुपए महीने की सैलरी पर रखा था। अरशद ने बताया कि असबाक के बेंगलुरु लौटने के बाद भी सुमेरा अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। उसका किसी से अफेयर चल रहा था और असबाक को इस बात का पता चल गया था। इसे लेकर दोनों के बीच फिर झगड़े होने लगे। जुलाई 2018 में एक पार्टी में असबाक को अपना काम देखने वाले साबिक के साथ भी झगड़ा हुआ था, लेकिन एक महीने के बाद जैसलमेर में दोनों के गिले-शिकवे दूर हो गए थे। 

पति के खाते से 1 करोड़ निकाले, मर्डर की सुपारी दी

जांच में सामने आया कि सुमेरा परवेज के कहने पर ही विश्वास, संजय ने उसका खून किया। उन्होंने सुनसान इलाके में ले जाकर पीछे से उसकी गर्दन पर वार किया जिससे उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई।

पूछताछ में संजय और विश्वास ने बताया था कि असबाक की हत्या की सुपारी उसकी पत्नी सुमेरा ने ही दी थी। पुलिस ने बताया कि सुमेरा का शादी के बाद भी नीरज से अफेयर था।

पुलिस की जांच में सामने आया कि सुमेरा ने असबाक के खाते से 1 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया था। पुलिस पूछताछ में संजय और विश्वास ने ये तो बताया कि सुमेरा ने उन्हें असबाक के मर्डर की सुपारी दी थी, लेकिन कितने रुपए में डील हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया।

दोनों प्रेमी-प्रेमिका मिलकर असबाक मोन की प्रॉपर्टी हड़पना चाहते थे। हत्या के प्रयास और हत्या के मामले में सुमेरा और उसके साथी फिलहाल जेल में है। कोर्ट में उनका मामला चल रहा है

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |