Download App Now Register Now

विधान सभा अध्यक्ष ने सदन में दी व्यवस्था व्यवस्था के अनुसार कार्य करें- देवनानी —सचेतकों के माध्यम से आसन से सम्पर्क करें ,राज्य में अतिवृष्टि से उत्पन्न समस्याओं के प्रति राज्य सरकार तत्काल आवश्यक कदम उठाये

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को सदन में व्यवस्था दे‍ते हुए कहा कि विधायकगण सीधे आसन से सम्पर्क नहीं कर सकते हैं। विधायकगण द्वारा अपने-अपने दल के सचेतक के माध्यम से आसन से सम्पर्क किया जा सकता है। विधायकगण विधान सभा सचिव के माध्यम से भी आसन से सम्पर्क कर सकते है।

 

 देवनानी ने कहा कि बहुत ज्या‍दा स्लीप आ रही हैं। इसके लिए एक व्यवस्था बनानी आवश्यक है। उस व्यवस्था  के तहत ही सभी लोगों को कार्य करना होगा ताकि सभी को सुविधा हो सके। उन्होंने कहा कि सदस्यों द्वारा सीधे आसन से सम्पर्क करने की व्यवस्था ठीक नहीं है। सभी विधायकों को इस पर ध्यान देना होगा और आसन द्वारा दी गई व्यवस्था  का पालन सुनिश्चित करना होगा।   

 वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को विधान सभा में  कहा कि प्वाइंट  ऑफ इर्न्फोरमेशन पर विधायकगणों ने विभिन्न जिलों में विभिन्न स्थानों पर बरसात से जल भराव की स्थिति के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि यह समस्या किसी एक जिले की नहीं है, पूरे राज्य में जगह-जगह गलियों और सडकों पर पानी भर गया है और आपात जैसी परिस्थितियां पैदा हो गई है। प्रदेश में जहां भी अतिवृष्टि हुई है, वहां पर जन सामान्य की दिनचर्या में कठिनाइयां खडी हुई है।

अध्यक्ष देवनानी ने संसदीय कार्य मंत्री से कहा कि राज्य सरकार इस संबंध में तत्काल उचित कदम उठाये ताकि कहीं भी न तो जन हानि हो और न ही पानी भर जाने से कोई बीमारी होने की परिस्थितियां पैदा हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह कदम सम्पूर्ण राजस्थान के हित में होगा।  

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |