Download App Now Register Now

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जल भराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान - स्वायत शासन राज्य मंत्री

स्वायत शासन राज्य मंत्री  झाबर सिंह खर्रा ने गुरुवार को राज्य विधान सभा में बताया कि बाड़मेर शहर में जल भराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। स्थाई जल निकासी की व्यवस्था होने तक अस्थाई मड पंप से जल भराव समस्या का निस्तारण किया जाएगा। बहाव क्षेत्र में स्थाई अथवा अस्थाई रुकावटों की जांच कर अवैध निर्माण जल्द हटाये जाएंगे।

स्वायत शासन राज्य मंत्री शून्यकाल के दौरान बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी द्वारा ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि बाड़मेर शहर की विशेष भौगोलिक स्थिति के कारण वहां बारिश के दौरान जल भराव हो जाता है। उन्होंने कहा कि बाड़मेर शहर में गांधीनगर, शास्त्री नगर आदि कॉलोनी व आधे पुराने शहर का पानी कुर्ला तक जाता है। इस बरसाती पानी की निकासी के लिए सिणधरी से कुर्ला तक नाला निर्माण का कार्य किया गया है तथा आसपास के क्षेत्र को मुख्य नाले से जोड़ा गया है, जिससे बरसाती पानी की निकासी लगभग 3 से 5 घंटे में हो जाती है।

स्वायत शासन राज्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान में बाड़मेर शहर की सीमा का विस्तार हो चुका है। बरसाती पानी के निकास की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर परिषद को निर्देशित किया जाएगा कि जल्द ही डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजे, जिससे आगामी समय में डीपीआर की स्वीकृति के बाद इस कार्य को प्राथमिकता से करवाया जा सके। इससे जल भराव समस्या का स्थाई समाधान होगा।

उन्होंने बताया कि बाड़मेर नगर परिषद की महाराणा प्रताप नगर योजना में कुल 26 प्लॉटों की नीलामी की जानी है जिसमें नीलामी सफल होने के बाद 4 से 5 करोड़ रुपए प्राप्त होने की संभावना है। इस योजना के विकास के बाद शेष राशि तथा राज्य सरकार से प्राप्त राशि से पानी निकासी के कार्य को प्राथमिकता से करवाया जाएगा। 

----

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |