Download App Now Register Now

नोहर में फसल खराबे से प्रभावित काश्तकारों को सहायता राशि का भुगतान इसी वित्तीय वर्ष में - आपदा प्रबंधन एवं सहायता राज्य मंत्री

 आपदा प्रबंधन एवं सहायता राज्य मंत्री  ओटा राम देवासी ने विधानसभा में आश्वस्त किया कि मुआवाजे से शेष रहे काश्तकारों के आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होते ही इसी वित्तीय वर्ष में राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।  

आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि नोहर विधानसभा क्षेत्र में फसल खराबे से प्रभावित काश्तकारों के जनाधार, बैंक विवरण जैसे आवश्यक दस्तावेज प्राप्त नहीं होने के कारण उन्हें मुआवजे का भुगतान नहीं किया जा सका है।   

उन्होंने जानकारी दी कि नोहर में वर्ष 2019 से वर्ष 2023 तक का फसल खराबे से प्रभावित 3 हजार 407 काश्‍तकारों को अनुमानित 5 करोड 31 लाख 60 हजार रुपए का कृषि आदान अनुदान भुगतान शेष है।

इससे पहले विधायक अमित चाचाण के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री ने बताया कि नोहर विधानसभा क्षेत्र में विगत पांच वर्षों में अतिवृष्टि (बाढ़) से फसलों में 33 प्रतिशत या इससे अधिक खराबा नहीं हुआ हैं किन्‍तु गिरदावरी रिपोर्ट के अनुसार सूखा एवं ओलावृष्टि से फसलों में 33 प्रतिशत या इससे अधिक फसल खराबा हुआ है। उन्होंने इनका वर्षवार, ग्राम पंचायतवार संख्‍यात्‍मक विवरण सदन के पटल पर रखा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |