Download App Now Register Now

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री यादव ने ‘एक पेड मां के नाम’ अभियान के तहत पूर्व विधायक स्व. मेजर ओ.पी यादव की स्मृति में पौधारोपण किया।

 केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  भूपेन्द्र यादव ने अलवर के कटी घाटी पर आयोजित एक पेड मां के नाम अभियान कार्यक्रम एवं धन्यवाद कार्यक्रम में भाग लेकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री यादव ने ‘एक पेड मां के नाम’ अभियान के तहत पूर्व विधायक स्व. मेजर ओ.पी यादव की स्मृति में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू किए गए ‘एक पेड मां के नाम’ अभियान के तहत देशभर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक सौन्दर्य को पर्यावरण के अनुकूल हेतु पौधारोपण करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पेड लगाना जितना पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है उतना ही मानव के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक पेड लगाकर तथा उसकी देखभाल कर पर्यावरण को संरक्षित करने में अपना अहम योगदान देना चाहिए। उन्होंने शहरवासियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि रविवार को एक पेड मां के नाम अभियान के तहत भूरासिद्ध मंदिर क्षेत्र में विकसित किए जा रहे मातृ वन में 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |