Download App Now Register Now

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल माकड़वाली के प्राथमिक कक्षा भवन के लोकार्पण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने का आह्वान किया।

   स्वामी  विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल माकड़वाली के प्राथमिक कक्षा भवन के लोकार्पण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्वामी  विवेकानंद के विचारों को अपनाने का आह्वान किया।

  विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर के स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल माकड़वाली श्री नगर ब्लॉक के प्राथमिक कक्षाओं के भवन का लोकार्पण किया। समारोह में स्वामी विवेकानन्द मॉडल विद्यार्थियों ने कलस्तर स्तरीय पुरस्कार वितरण भी किए गए। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम के सीबीएसई बोर्ड से ग्रामीण बच्चों को अध्ययन करवाने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल आरम्भ करने के लिए संकल्पना की गई थी। अब इसमें कक्षा 5 तक के विद्यार्थी भी अध्ययन करेंगे। इससे स्वस्थ और आनन्दायक वातावरण में पढ़ने का बचपन से ही अवसर मिलेगा।

  उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द युवाओं तथा विद्यार्थियों के लिए आदर्श रहे हैं। इनकी जीवनी का प्रत्येक विद्यार्थी को अध्ययन करना चाहिए। विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रथम के संस्कार पैदा होंगे। यह पीढ़ी ही भारत को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए सर्वाधिक योगदान प्रदान करेगी। स्वामी विवेकानन्द ने सनातन संस्कृति को विश्व पटल तक पहुंचाया था। भारत विश्व गुरू है। शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों का अभिभावक बनकर शिक्षा प्रदान करने से अच्छे परिणाम आते हैं। योग की धूम विश्व में होने लगी है। विद्यालयों की प्रार्थना सभा में योग भी करवाना चाहिए।

 शिक्षा मंत्री के विशेषाधिकारीसतीश गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के विद्यार्थी वैश्विक जगत की प्रतिस्पर्धाओं में टिक पाएंगे। इस दृष्टि से विद्यार्थियों को तैयार किया जा रहा है। बच्चों को सुसंस्कृत नागरिक बनाने की जिम्मेदारी विद्यालय, अभिभावक तथा समाज सभी की है। मूल्यपरक शिक्षा समाज को नई दिशा देती है। सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से राजकीय विद्यालयों की प्रतिष्ठा तथा स्वीकार्यता की पुर्नस्थापना हुई है।

 उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी उच्च स्तरीय अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए राज्य में स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय खोले गए थे। उस समय शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य करते हुए इसे प्राथमिक स्तर से आरम्भ करने की संकल्पना की गई थी। इसे आज पूर्ण रूप से होता देखकर अच्छा लग रहा है। वर्तमान सरकार में शिक्षा मंत्री द्वारा प्राथमिक स्तर की शिक्षा आरम्भ करवाना सराहनीय है। इस विद्यालय का शुभारम्भ केन्द्रीय मंत्री  प्रकाश जावडेकर द्वारा किया गया था।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |