Download App Now Register Now

जयपुर में कांवड़िए को घसीटती ले गई कार, मौत: SUV की टक्कर के बाद पहले बोनट पर गिरा

जयपुर में SUV कार की टक्कर से कांवड़िए की मौत हो गई। JLN मार्ग पर गाड़ी की टक्कर के बाद युवक पहले बोनट पर गिरा। इसके बाद कार के नीचे आ गया। कार उसे करीब 50 मीटर तक घसीटती ले गई। वह गलताजी से जल भरकर चाकसू (जयपुर) जा रहा था। हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे हुआ।

ग्रुप के लोगों के साथ सबसे पीछे चल रहे थे

एक्सीडेंट थाना (ईस्ट) की एसआई वर्षा ने बताया- चाकसू के शीतला माता के रहने वाले सूरज शर्मा (24) पुत्र चिंरजीलाल शर्मा शनिवार रात करीब 10 बजे घर से निकले थे। ग्रुप में करीब 60 लोग थे। ये लोग अलग-अलग ग्रुप में चल रहे थे। एक-एक ग्रुप में 8-10 लोग थे। इसी में से एक ग्रुप के साथ सूरज भी चाकसू लौट रहे थे। ये लोग देर रात कांवड़ लेकर गलताजी से निकले थे। ग्रुप के लोगों में सबसे पीछे सूरज थे।

गाड़ी लेकर फरार हुआ ड्राइवर

सूरज के साथ उनके जीजा गणपत शर्मा का भाई कृपा शंकर भी थे। कृपा शंकर ने बताया- महावीर कैंसर हॉस्पिटल (OTS चौराहे के करीब) के सामने अचानक पीछे से आई तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। इसके बाद डिवाइडर की तरफ मुड़ गई। बोनट पर गिरने के बाद सूरज एसयूवी के नीचे आ गए। एसयूवी उसे अपने साथ करीब 50 मीटर घसीटती ले गई। ड्राइवर एसयूवी को लेकर फरार हो गया।

ऑटो से हॉस्पिटल ले गए
एसआई वर्षा ने बताया- कावड़ लेकर साथ लौट रहे लोगों ने तुरंत पीछे से आ रहे ऑटो को रुकवाया। गंभीर हालत में सूरज को फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचाया। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने सूरज को मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिसपुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज को खंगालने के साथ एसयूवी की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया गया है।

तीन साल से ला रहे थे कांवड़सूरज शर्मा सीतापुरा स्थित एक ज्वेलरी कंपनी में नौकरी करते थे। पिछले तीन साल से हर बार गलताजी से कांवड़ लेकर चाकसू जाते थे। परिवार में माता-पिता और दो बड़े भाई हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |