Download App Now Register Now

सरिस्का गेट से टहला गेट और पाण्डुपोल मंदिर मार्ग पर ग्रेवल सड़क बनेगी

 वन राज्य मंत्री  संजय शर्मा ने  विधानसभा में कहा    कि विधानसभा क्षेत्र थानागाजी के सरिस्का अभयारण्य क्षेत्र स्थित सरिस्का गेट से टहला गेट और पाण्डुपोल मंदिर मार्ग पर अच्छी गुणवत्तापूर्ण ग्रेवल सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुविधापूर्ण आवागमन प्राप्त हो सकेगा।

वन राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बजट में प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं और वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रथम चरण में सरिस्का स्थित पांडूपोल और रणथम्भौर में त्रिनेत्र गणेश जी के लिए EV Based Transport System शुरू करने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को सुविधा के साथ प्रदूषण नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी।

इससे पहले विधायक  कान्ति प्रसाद के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में वन राज्य मंत्री ने विधान सभा क्षेत्र थानागाजी के सरिस्का अभ्यारण्य क्षेत्र में स्थित पाण्डुपोल मार्ग, सरिस्का तथा टहला मार्ग संधारण के कार्यों पर विगत पांच वर्षो में व्यय राशि का विवरण सदन के पटल पर रखा।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |