Download App Now Register Now

दौसा में हुई सड़क दुर्घटना पर राज्यपाल की शोक संवेदना

 राज्यपाल  हरिभाऊ किसनराव बागडे ने दौसा में हुए भीषण हादसे में नायब तहसीलदार सहित तीन कार्मिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने हादसे में घायल तीन कार्मिकों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।

राजस्थान के दौसा जिले एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक एक तेज रफ्तार डंपर ने एक कार को भीषण टक्कर मार दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में कार सवार नायब तहसीलदार सहित तीन सरकारी कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में शिवसिंहपुरा गांव के पास हुई।

राजस्थान: दौसा में भीषण हादसा, तीन की मौत और 3 घायल; डंपर चालक फरार राजस्थान के दौसा जनपद में एक तेज डंपर और कार के बीच भीषण टक्कर में तीन सरकारी कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि, हादसे में तीन अन्य कर्मचारी घायल हो गए। हादसे पर राज्य के सीएम और राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया है

 

 

राजस्थान के दौसा जिले एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक एक तेज रफ्तार डंपर ने एक कार को भीषण टक्कर मार दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में कार सवार नायब तहसीलदार सहित तीन सरकारी कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में शिवसिंहपुरा गांव के पास हुई।

दो पटवारी और एक गिरदावर घायल 

थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया हादसे में कार सवार नायब तहसीलदार गिर्राज शर्मा (55), गिरदावर दिनेश शर्मा (40) और पटवारी दिनेश शर्मा (42) की मौत हो गई जबकि दो पटवारी और एक गिरदावर घायल हो गए। उन्होंने बताया कि तीन घायलों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें उपचार के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

डंपर चालक फरार

थानाधिकारी ने बताया कि कार में सवार सभी राजस्व कर्मचारी राजपुरा गांव में सरकारी काम से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताया शोक

वहीं, इन कर्मचारियों की मौत पर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक व्यक्त किया है। राज भवन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, राज्यपाल ने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने हादसे में घायल तीन कार्मिकों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |