Download App Now Register Now

'हरि-वन वृक्षारोपण' एवं हरियालो राजस्थान अभियान— चिकित्सा संस्थानों में अब तक 3 लाख 11 हजार से अधिक पौधरोपण

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली में वृद्धि के उद्देश्य से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित किए गए ‘‘हरि-वन वृक्षारोपण अभियान’’ के तहत प्रदेश के समस्त चिकित्सा संस्थानों में कुल 1 लाख 48 हजार 841 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचालित हरियालो राजस्थान (एक पेड़ मां के नाम) अभियान के तहत हरियाली तीज- 7 अगस्त के अवसर पर 1 लाख 63 हजार 13 पौधे रोपे गए। इस तरह प्रदेशभर के चिकित्सा संस्थानों में कुल 3 लाख 11 हजार 854 पौधों का रोपण किया गया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव  शुभ्रा सिंह ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों में बेहतर वातावरण, हरियाली, छाया एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ‘‘हरि-वन वृक्षारोपण अभियान’’ संचालित किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए फलदार एवं छायादार वृक्षों का चयन किया गया है। इनमें नींबू, आंवला, बील, जामुन, अमरूद, अनार, आम, सीताफल, इमली, चीकू, शहतूत, संतरा, नाशपती जैसे फलदार एवं नीम, मीठा नीम, पीपल, बरगद, शीशम, देशी बबूल, गुलमोहर, करंज, सहजन, खेजड़ी जैसे छायादार वृक्ष शामिल हैं। 5 वर्ष तक पौधों के रख-रखाव, पानी पिलाने एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की ही होगी।

निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि हरिवन वृक्षारोपण अभियान के तहत जयपुर संभाग में 21 हजार 202 एवं हरियालो राजस्थान के तहत तीज के मौके पर 32 हजार 887 पौधे लगाए गए हैं। संयुक्त निदेशक डॉ सुनील सिंह ने बताया कि बीकानेर संभाग में 29 हजार 42, 25 हजार 399, अजमेर संभाग में 16 हजार 368, 17 हजार 383, भरतपुर संभाग में 23 हजार 286, 18 हजार 580, कोटा संभाग में 38 हजार 395, 14 हजार 184, जोधपुर संभाग में 18 हजार 556, 17 हजार 541 एवं उदयपुर संभाग में 21 हजार 56 व 12 हजार 828 पौधे लगाए गए हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |