Download App Now Register Now

जयपुर में गहने-कैश लेकर दुल्हन के भागने का मामला सामने आया है। दुल्हन परिवार के सोने के बाद घर से गहने-कैश चुराकर निकल गई।

जयपुर में गहने-कैश लेकर दुल्हन के भागने का मामला सामने आया है। दुल्हन परिवार के सोने के बाद घर से गहने-कैश चुराकर निकल गई। तूंगा थाने में पीड़ित दूल्हे के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया- ब्लैकमेल कर चार लाख रुपए लेकर लड़की से शादी करवाई गई थी।

हेड कॉन्स्टेबल रमेश चन्द ने बताया- तूंगा निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल-2023 में परिचित चिरंजी ने बेटे की शादी के लिए एक रिश्ता बताया। शादी करवाने की कहकर लड़की दिखाने के साथ परिवार से मिलवाया। शादी के लिए लड़की वालों के रुपए खर्च करने से मना करने पर भी रिश्ता तय हो गया।

नवम्बर-2023 में दोनों की शादी करवाने की डेट तय हुई। आरोप है कि परिचित ने शादी में किसी प्रकार की अड़चन पैदा नहीं करने की बदले 1.60 लाख रुपए मांगे। शादी नहीं होने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर 1.60 लाख रुपए ले लिए।

शादी से पहले दुल्हन के पिता ने रखी मांग

शादी से 4-5 दिन पहले दुल्हन के पिता ने 2.30 लाख रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर शादी नहीं होने की कहा। शादी की पूरी तैयारी होने व समाज की बदनामी की डर से मांगे गए 2.30 लाख रुपए दे दिए। लग्न-टीके के रस्म के दौरान भी ब्लैकमेल कर दुल्हन पक्ष के लोगों ने 55 हजार रुपए ऐंठ लिए। शादी के बाद दुल्हन ससुराल में आकर रहने लगी। वह शराब पीने की आदी थी।

11 मई की रात को परिवार के सोने के बाद बक्से में रखा सोने का टीका, नथ, कान की झुमकी, चार चूड़ी, मंगलसूत्र, अंगूठी व चांदी की पायजेब और 40 हजार रुपए चोरी कर भाग निकली। सुबह उठने पर दुल्हन गायब मिली। बक्से मे रखे सोने-चांदी के गहने और कैश भी गायब मिले। बिचौलिए चिरंजी से कॉन्टैक्ट करने पर ओर रुपए देने पर लड़की के घरवालों से बात कर वापस भेजने की कहा। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित दूल्हे के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई। तूंगा थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |