Download App Now Register Now

ब्राजील के साओ पाउलो के विन्हेडो शहर की घटना , प्लेन क्रैश, 61 की मौत

ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो शहर में 61 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  सभी यात्रियों की मौत हो गई है। एयरलाइन वोएपास ने पहले कहा था कि विमान में 62 लोग सवार थे।वोएपास एयरलाइन ने कहा कि साओ पाउलो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्वारूलहोस के लिए रवाना हुआ प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 57 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे। दुर्घटना कैसे हुई, यह पता नहीं चल पाया है। हादसे का शिकार हुए प्लेन का रजिस्ट्रेशन PS-VPB एक ATR 72-500 है। इसमें कुल 74 लोग सवार हो सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि क्रैश होने के टाइम प्लेन में 62 लोग थे।

 

 

एक मिनट में 17 हजार फीट नीचे गिरा प्लेन
 उड़ान ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि क्रैश से डेढ़ मिनट पहले प्लेन ने ऊंचाई पर जाना छोड़ दिया था। स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 1 बजकर 21 मिनट तक प्लेन 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसके बाद महज 10 सेकंड में लगभग 250 फीट नीचे गिर गया।

अगले आठ सेकंड में लगभग 400 फीट ऊपर चला गया। इसके 8 सेकंड बाद 2 हजार फीट नीचे पहुंचा। फिर, लगभग यह तेजी से नीचे उतरने लगा। सिर्फ एक मिनट में लगभग 17 हजार फीट नीचे गिरा और इसमें आग लग गई।

 

 

 

रिहायशी इलाके में गिरा, कई घरों से टकराया
सिविल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने बताया है कि प्लेन रिहायशी इलाके में गिरा, लेकिन इस वजह से जमीन पर कोई हताहत नहीं हुआ। एक आवासीय घर को नुकसान पहुंचा है। विमान कास्केवेल से रवाना हुआ था और साओ पाओलो के रास्ते में था। ब्राजील के समय के मुताबिक दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर उसका सिग्नल गायब हो गया।

 

 

 

एयरलाइन वोएपास ने कहा है कि अभी भी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दुर्घटना कैसे हुई। हालांकि, विन्हेडो के पास वैलिनहोस अथॉरिटी के मुताबिक हादसे में कोई भी जिंदा नहीं बचा है। पास के कॉन्डोमिनियम कॉम्प्लेक्स में केवल एक घर को नुकसान हुआ, लेकिन कोई भी निवासी घायल नहीं हुआ है। 

 

 

 

फायर बिग्रेड की 7 टीमें तैनात
प्लेन क्रैश के पीड़ितों को बचाने के लिए सेना पुलिस समेत 7 टीमों को तैनात किया गया। सरकारी बयान के अनुसार, लीगल मेडिकल इंस्टीट्यूट (आईएमएल) की टीमों और शवों को इकट्ठा करने के लिए जिम्मेदार लोगों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने हादसे के बाद पीड़ितों के परिवारों के लिए संवेदना जताई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |