Download App Now Register Now

देवनानी ने प्रधानमंत्री का उनके तीसरे स्वर्णिम कार्यकाल के लिए किया अभिनंदन, राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों की दी जानकारी, प्रधानमंत्री ने नवाचारों की सराहना की

 राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार को दिल्ली यात्रा पर रहे। देवनानी ने दिल्ली में संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की।  देवनानी ने  मोदी का उनके नेतृत्व में तीसरी बार बनी केंद्र सरकार के यशस्वी और स्वर्णिम कार्यकाल हेतु आत्मीय अभिनंदन किया।  देवनानी ने भारत की जनता द्वारा प्रधानमंत्री  मोदी पर किए गए भरोसे को  ऐतिहासिक बताया।

 

 देवनानी ने प्रधानमंत्री  मोदी को पुष्प गुच्छ, भगवान झूलेलाल की तस्वीर, विभाजन विभिषिका पुस्तक की प्रति और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2081 से आरंभ राजस्थान विधानसभा डायरी भेंट की। 

 

स्पीकर  देवनानी ने प्रधानमंत्री  मोदी की पहल पर वर्ष 2021 से 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाए जाने की शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।  देवनानी ने प्रधानमंत्री को बताया कि उनके परिवार ने भी विभाजन का दंश झेला था।  देवनानी ने प्रधानमंत्री से सिंधी समाज के गौरवशाली इतिहास के बारे में भी चर्चा की।

 

देवनानी ने प्रधानमंत्री मोदी को 16वीं राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों की जानकारी दी। स्पीकर  देवनानी ने प्रधानमंत्री  मोदी को विधानसभा में किए गए नवाचारों का फोल्डर भी भेंट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय नव वर्ष से प्रारंभ की गई राजस्थान विधानसभा की डायरी को देखा।

 

प्रधानमंत्री ने देवनानी को इस प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि डायरी में प्रत्येक महीने के आरंभ में प्रकाशित महापुरुषों के चित्र गौरवान्वित करते हैं। प्रधानमंत्री ने विधानसभा की डायरी के प्रत्येक महीने के प्रथम पृष्ठ को देखा। प्रधानमंत्री ने  विधानसभा में किए गए नवाचारो की सराहना की।  देवनानी ने प्रधानमंत्री को बताया कि राजस्थान विधानसभा को गुजरात विधानसभा की तर्ज पर पेपरलेस बनाए जाने के लिए नेवा परियोजना का कार्य आरंभ कर दिया गया है।

 

स्पीकर  देवनानी की प्रधानमंत्री  मोदी से इस शिष्टाचार मुलाकात में राजस्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |