Download App Now Register Now

एबीवीपी के कार्यकर्ता के साथ मारपीट ,आपस मे क्रॉस केस किए ,मामला राजस्थान विश्वविद्यालय का

 स्टूडेंट्स ने पहले पीड़ित का मोबाइल छीना। फिर गाली-गलौच और मारपीट करने लगे। पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने परिचित सीनियर को दी। इसके बाद गांधी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई गई। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी बीए फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट पर मारपीट और गाली-गलौच करने का केस दर्ज करवाया है। बीए फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट को एबीवीपी का कार्यकर्ता बताया।

 

गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया- धौलपुर के रहने वाले स्टूडेंट ने मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने बताया- वह बीए फर्स्ट ईयर राजनीति विज्ञान का छात्र है। 7 अगस्त को अजमेर से आए दोस्त राघवेंद्र को राजस्थान विश्वविद्यालय दिखा रहा था।

 

शाम करीब 4 बजे दोस्त के साथ स्कूटी लेकर विवेकानंद हॉस्टल की तरफ खुलने वाले गेट पर पहुंचा था। यहां राहुल महला, महेश चौधरी, मोहित यादव और उनके साथी छात्र नेता स्कॉर्पियो कार लेकर आए। दोनों को कुचलने की स्टाइल दिखाते हुए कार दौड़ा कर ले आए। फिर सामने लाकर अचानक ब्रेक लगाए। इसके बाद आरोपियों ने रैगिंग शुरू कर दी है। आरोपियों ने उसके मोबाइल छीन लिए और अपशब्द कहे। 

 

 

पीड़ित छात्र ने अपने दोस्त और खुद के साथ हुए इस रवैये को लेकर अपने सीनियर को जानकारी दी। इसके बाद शाम को पीड़ित गांधी नगर थाने पहुंचा। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |