Download App Now Register Now

यूपी में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 3 की मौत: एक्सीडेंट के पहले ड्राइवर ने सुनी धमाके की आवाज, 21 कोच पटरी से उतरे

यूपी के गोंडा में गुरुवार दोपहर 2.37 बजे चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 21 बोगियां पटरी से उतर गईं। इनमें AC की 5 बोगियां हैं। 3 बोगियां पलटी खा गईं। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई, 25 घायल हैं। वहीं, 2 यात्रियों के पैर कट गए। ज्यादातर घायल यात्री AC कोच के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद यात्री खिड़की के कांच तोड़कर बाहर कूदे।

ट्रेन (15904) चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही थी। हादसा झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गोसाई डिहवा में हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे अफसर मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। SDRF टीम मौके पर है। ट्रेन के अंदर फंसे लोगों को बोगियां काट कर निकाला गया। पूर्वोत्तर रेलवे के CPRO पंकज कुमार ने बताया- लोको पायलट ने एक्सीडेंट के पहले धमाके की आवाज सुनी थी। हालांकि, DGP प्रशांत कुमार ने किसी तरह के विस्फोट होने की बात से इनकार किया है।

वहीं, रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। गंभीर घायलों को ढाई लाख और मामूली घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी। साथ ही मामले की हाई-लेवल जांच के आदेश दिए गए हैं। हादसा स्थल की अयोध्या से दूरी 38 किमी और लखनऊ से 185 किमी है।

हादसे के दो मृतकों की शिनाख्त हुई, एक ने लखनऊ में दम तोड़ा

हादसे में बरेली की धनेटी तहसील में रहने वाले राहुल (38) और सरोज कुमार सिंह (31) की मौत हुई है। वहीं, लखनऊ के KGMU लाए गए 3 घायलों में से 1 की देर रात मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 20 साल है। 2 अन्य मरीजों का KGMU के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

गोंडा में रेल हादसे के बाद लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। यहां करीब 10 हजार यात्री फंसे हैं। कुल 10 ट्रेनों का रूट बदला गया है। तीन ट्रेनें स्टेशन पर खड़ी हैं। परेशान यात्रियों का कहना है कि हमारे पास कोई और विकल्प नहीं है, लग रहा है यही रात गुजारनी पड़ेगी।

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर गुवाहाटी-जम्मू तवी एक्सप्रेस करीब 5 घंटे लखनऊ जंक्शन पर खड़ी रही। फिर उसे मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी रूट से निकाला गया। आसपास के कई यात्री ट्रेन को छोड़कर बस और अन्य सवारी वाहनों के जरिए अपने गंतव्य की तरफ निकले।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |