Download App Now Register Now

ट्रम्प बोले- अवैध प्रवासी आपको खा जाएंगे: हमले पर कहा- मेरे हाथ खून से सने थे, बाइडेन का नाम नहीं लूंगा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 13 जुलाई को हुए जानलेवा हमले के बाद आज यानी शुक्रवार को पहली बार भाषण दिया। उन्होंने विस्कोंसिन राज्य में हो रहे पार्टी कन्वेंशन में अपने समर्थकों को संबोधित किया।

उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रपति पद के नॉमिनेशन को स्वीकार किया। फिर हमले का एक्सपीरियंस अपने समर्थकों के साथ शेयर किया। ट्रम्प ने कहा, "मैं दोबारा कभी उस बारे में बात नहीं कर पाऊंगा। मैं आज आप लोगों के बीच हूं क्योंकि उस दिन भगवान मेरे साथ थे।"

ट्रम्प ने कहा, "मेरा हाथ खून से सन गया था। लेकिन गोलीबारी के बीच भी मुझे शांति महसूस हो रही थी। मेरे समर्थक वहां से भागे नहीं। वे मेरे साथ खड़े रहे। सीक्रेट सर्विस की टीम ने भी बेहतरीन काम किया।" ट्रम्प ने अपने भाषण में सिर्फ एक बार बाइडेन का नाम लिया। फिर कहा "मैं उनका जिक्र फिर नहीं करूंगा।"

'अमेरिका का कर्ज घटाएंगे'

ट्रम्प ने कहा, "हम अपना कर्ज कम करेंगे और जनता पर टैक्स के बोझ को भी घटाएंगे। अमेरिका में मौजूदा प्रशासन में जरूरत के सामानों के दाम 57% तक बढ़ चुके हैं। वहीं पेट्रोल की कीमत में 60-70% का इजाफा हुआ है। मेरे कार्यकाल में देश में महंगाई नहीं थी। मैं राष्ट्रपति बना तो देश में एनर्जी कॉस्ट कम कर दूंगा। इससे ट्रांसपोर्ट, मैन्यूफैक्चरिंग और घरेलू सामान की कीमतें कम होंगी।"

'मैनें 2 महीने में ISIS को हरा दिया'

ट्रम्प विदेश नीति को लेकर जमकर बाइडेन प्रशासन पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा, "हम 85 बिलियन के हथियार अफगानिस्तान में छोड़कर आए हैं। दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध की तरफ बढ़ रही है।" ट्रम्प ने दावा किया कि सीरिया में ISIS को हराने के लिए 5 साल लगते उन्होंने सिर्फ 2 महीने में हरा दिया।

'मेरे कार्यकाल में रूस ने किसी देश को नहीं कब्जाया'

ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक पार्टी को रूस-यूक्रेन जंग का जिम्मेदार को ठहराते हुए कहा, "राष्ट्रपति बुश के कार्यकाल में रूस ने जॉर्जिया पर हमला किया। राष्ट्रपति ओबामा के दौरान रूस ने क्रीमिया पर कब्जा किया। वर्तमान में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया।"

ट्रम्प ने कहा, "मेरे कार्यकाल में रूस कुछ नहीं कर पाया।ट्रम्प ने कहा, "दुनिया आज तीसरे विश्व युद्ध के बेहद करीब है। ये अब का सबसे भयानक युद्ध होगा। अगर मैं राष्ट्रपति बनूंगा तो दुनिया पर आए हर संकट को खत्म कर दूंगा।" उन्होंने कहा कि अगर आज मैं राष्ट्रपति होता तो रूस-यूक्रेन जंग कभी नहीं शुरू होती। हमास इजराइल पर हमला नहीं कर पाता।

ट्रम्प ने दावा किया कि रूस ने क्यूबा के तट से 96 किमी दूर अपनी परमाणु पनडुब्बी तैनात कर दी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे | Akhilesh Yadav vs Amit Shah: 'आप 20-25 साल और अध्यक्ष रहेंगे', अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह ने ऐसे ली चुटकी | Waqf Bill: जदयू बोला- विधेयक मुस्लिम विरोधी, ये नैरेटिव गलत; शिवसेना-यूबीटी ने बताया जमीन हड़पने वाला बिल | Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक | सीकर में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती का किडनैप, जयपुर में जबरदस्ती शादी और रेप का आरोप | सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने सपरिवार प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट, ‘अटल नमो पथ’ पुस्तक भेंट की |