Download App Now Register Now

आधे गाल व मुंह को नोच खाया पागल कुत्ते ने घर से 200 मीटर दुकान पर कुरकुरे लेने निकली थी 3 साल की मासूम

 

तिजारा-खैरथल जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र के तिन गिरुड़ी गांव में 3 साल की मासूम काे आवारा कुत्ते ने काट लिया। बालिका का आधा गाल काट खाया। जिसकी हालत गंभीर है। अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। यह घटना गुरुवार शाम की है।

गंभीर घायल बालिका के भाई रोहित नट ने बताया कि छोटी बहन पापा से कुछ रुपए लेकर घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर दुकान से कुरकुरे लेने निकल गई। दुकान के सामने एक पागल कुत्ते ने बहन पर हमला कर दिया। मुंह को नोंच लिया।

एक गाल का आधा हिस्सा काट लिया। गंभीर हालत में पहले हरसौली अस्पताल लेकर गए। वहां से बालिका को अलवर रेफर कर दिया गया। जिसकी हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

पहले दो-तीन को काट चुका

रोहित ने बताया- यह पागल कुत्ता पहले भी दो तीन लोगों का काट चुका है। लेकिन जिम्मेदारों का परवाह नहीं है। खमियाजा मासूमों को भुगतना पड़ता है। अब 3 साल की मासूम का आधा गाल का हिस्सा काट लिया और जगह-जगह से मुंह को नोच लिया। वह खून से लथपथ हो गई। उसका अब इलाज चल रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |