Download App Now Register Now

विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया 'नजर फोटो एग्जिबिशन' के पोस्टर का विमोचन

 राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को राजस्थान फोटो फेस्टिवल के तहत विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर होने वाली 'नजर फोटो एग्जिबिशन' के पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री  जोगाराम पटेल भी मौजूद रहे।

पोस्टर का विमोचन करते हुए  देवनानी ने आयोजकों को शुभकामनाएं दी। ​एग्जिबिशन के आयोजक फोटो जर्नलिस्ट  संजय कुमावत ने देवनानी को बताया कि यह एक अनोखी प्रदर्शनी है, जिसमें 12 वर्ष के किशोर से लेकर 95 वर्ष के व्यक्ति भी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि 23 से 25 अगस्त तक यह प्रदर्शनी जवाहर कला केंद्र में आयोजित होगी। इसमें 300 से अधिक तस्वीरों का प्रदर्शन किया जाएगा। ​पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान राजस्थान विधान सभा के उप निदेशक (जनसम्पर्क) डॉ. लोकेश चन्‍द्र शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार  अरविंद पालावत,  मोहन शर्मा, फोटो जर्नलिस्ट  मनोज श्रेष्ठ,  सत्येंद्र सिंह और  दिनेश भारद्वाज मौजूद रहे।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |