Download App Now Register Now

विदेश में 5 साल में 633 भारतीय स्टूडेंट्स की मौत:कनाडा में सबसे ज्यादा 172 छात्र मारे गए

विदेश में पढ़ने गए भारतीय छात्रों में से पिछले 5 साल में 633 स्टूडेंट्स की मौत हो गई है। ये सभी मौतें 41 देशों में हुईं। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में इसकी जानकारी दी।

इनमें से सबसे ज्यादा 172 स्टूडेंट्स कनाडा में मारे गए। इसके बाद दूसरे नंबर पर अमेरिका है, जहां 108 स्टूडेंट्स की मौत हुई। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी 1 भारतीय छात्र ने जान गंवाई है। दरअसल, लोकसभा के मानसून सेशन में केरल से सांसद कोडिकुनिल सुरेश ने विदेश में भारतीय स्टूडेंट्स की मौत को लेकर सवाल किया था।

हमलों में 19 छात्र मारे गए, सबसे अधिक कनाडा में

कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि ये मौतें अलग-अलग वजहों से हुई है। कुछ मौतें प्राकृतिक थीं तो कुछ की किसी हादसे में मौत हो गई। 19 भारतीय स्टूडेंट्स की मौत अलग-अलग हमलों में भी हुई है। इसमें सबसे अधिक 9 स्टूडेंट्स की मौत कनाडा में हुई है। वहीं, 6 स्टूडेंट्स की मौत अमेरिका में हुई। ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, चीन और किर्गिस्तान में एक-एक स्टूडेंट की हमले में मौत हुई।

मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि विदेश में भारतीय छात्रों को सुरक्षा मुहैया कराना भारत सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विदेशों में भारतीय मिशन भारतीय छात्रों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखते हैं।

विदेश में 13 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे, 2 साल में 5.8 लाख छात्र बढ़े

विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि फिलहाल 13 लाख से अधिक भारतीय छात्र विदेशों में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 3 सालों में ये आंकड़ा और बढ़ा है। 2022 में 7.5 लाख, 2023 में 9.3 लाख और अब 2024 में 13.35 लाख छात्र उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं। ये छात्र 101 देशों में फैले हुए हैं। विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि सबसे अधिक लाख छात्र कनाडा में पढ़ाई कर रहे हैं। इसके बाद अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, यूएई और रूस का नंबर आता है।

उन्होंने बताया कि 8 हजार से अधिक छात्र चीन में पढ़ाई कर रहे हैं। युद्ध के बावजूद यूक्रेन में 2510 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। 14 छात्र ऐसे भी हैं जो पाकिस्तान में पढ़ाई कर रहे हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |