Download App Now Register Now

देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे एकनाथ शिंदे, शिवसेना ने खत्म किया सस्पेंस

Maharashtra Government Formation: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद पहले मुख्यमंत्री को लेकर उठापटक चल रही थी। बुधवार को भाजपा ने पर्यवेक्षकों को भेजकर यह गुत्‍थी सुलझाई तो एकनाथ शिंदे को लेकर सस्पेंस बन गया। इसमें यह स्थिति साफ नहीं हो पा रही थी कि एकनाथ शिंदे देवेंद्र फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे या नहीं। हालांकि गुरुवार को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले यह सस्पेंस भी क्लियर हो गया। एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी के विधायकों के कहने पर डिप्टी सीएम के पद की शपथ लेने के लिए तैयार हो गए हैं।

शिवसेना के विधायक ने सार्वजनिक की जानकारी

शिवसेना नेता उदय सामंत ने यह जानकारी सार्वजनिक की है। उदय सामंत ने देवेंद्र फडणवीस को भी इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा कि गुरुवार शाम को मुंबई के आजाद मैदान में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। मीडिया रिपोर्ट और पार्टी सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे की मांग थी कि गृह मंत्रालय उन्हें दिया जाए, लेकिन इसपर भाजपा तैयार नहीं थी। इसीलिए वह अभी तक डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने की स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहे थे। हालांकि यह सस्पेंस अभी भी बना है कि गृह मंत्रालय शिंदे को दिया जाएगा या नहीं। बहरहाल पार्टी का कहना है कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनेंगे।

देवेंद्र फडणवीस के पास ही रहेगा गृह मंत्रालय

भाजपा सूत्रों की मानें तो गृह मंत्रालय देवेंद्र फडणवीस अपने पास ही रखेंगे। इसके पीछे का कारण ये है कि गृह मंत्रालय दूसरे के पास जाने से सरकार में सत्ता के दो केंद्र हो जाएंगे। इसके अलावा प्रशासन के संचालन में भी सीएम को दिक्कत होगी। अभी तक एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र सरकार में सबसे पार्टी के नेता थे। इसके बावजूद उन्होंने सीएम पद का त्याग किया। इसलिए उनके पास गृह मंत्रालय था। अब विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसलिए गृह मंत्रालय सीएम के पास ही रहेगा। अब नई सरकार के गठन में तमाम उठापटक के बीच सबकी नजरें शाम को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं।

उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने एकनाथ शिंदे पर कसा तंज

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन से पहले एकनाथ शिंदे को लेकर चल सस्पेंस के बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना मजे लेने लगी। इसको लेकर पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनका दौर खत्म हो गया है। उनका दौर महज 2 साल का था, जिसे भाजपा ने अब खत्म कर दिया है। संजय राउत ने आगे कहा “एकनाथ शिंदे का दौर अब खत्म हो गया है। उनकी जितनी जरूरत थी, वह भाजपा ने पूरी कर ली। अब तो उनकी पार्टी को भी भाजपा तोड़ सकती है। भाजपा की राजनीति हमेशा ऐसी ही रहेगी। वे उसी पार्टी को बर्बाद कर देते हैं, जो उनके साथ काम करती है।”

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक | सीकर में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती का किडनैप, जयपुर में जबरदस्ती शादी और रेप का आरोप | सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने सपरिवार प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट, ‘अटल नमो पथ’ पुस्तक भेंट की | REET मामले में CBI जांच की याचिका खारिज होने पर सियासी बवाल, डोटासरा बोले- 2 साल से मगरमच्छ ही पकड़ रहे | सीएम भजनलाल शर्मा ने आम लोगों को दी बड़ी सौगात, 10 हजार करोड़... पत्रकार हेल्थ कवरेज योजना और चिकित्सा ऐप | जयपुर पुलिस कमिश्नर को अपशब्द बोलने वाला कॉन्स्टेबल गिरफ्तार: वीडियो में 6 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया | डोटासरा बोले- बीजेपी-RSS के हारे हुए नेताओं ने गदर मचाया:राठौड़, तिवाड़ी और चतुर्वेदी की कमेटी अफसरों को बुलाकर डांटती है, सरकार को हाईजैक किया | Rajasthan Assembly: टीकाराम पर राज्यवर्धन का तंज, बोले- नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ डिप्टी स्पीकर भी बनना चाहते हैं जूली | Rana Sanga Controversy: सपा सांसद की राणा सांगा पर टिप्पणी के खिलाफ प्रदेशभर में आक्रोश, पुलिस थाने में भी शिकायत |