Download App Now Register Now

Rajasthan Budget 2025: 20 लाख महिलाएं बनेंगी 'लखपति दीदी', 35 हजार स्कूटी समेत कई सौगातें

राजस्थान सरकार ने बजट 2025 में महिलाओं, युवाओं, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में कई अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने वित्त मंत्री दीया कुमारी के नेतृत्व में राज्यवासियों को राहत देने वाले कई प्रावधान किए हैं। खासतौर पर महिलाओं के लिए ‘लखपति दीदी योजना’ का विस्तार किया गया है, जिससे लाखों महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का मौका मिलेगा।

महिलाओं को क्या मिला इस बजट में?

लखपति दीदी योजना: 20 लाख महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इस योजना का विस्तार किया गया है। अब महिलाओं को 1.5% ब्याज दर पर 1 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा, जो पहले 2.5% था।
आंगनवाड़ी केंद्रों में सुपोषण किट: अंतिम 5 महीनों के लिए ‘मुख्यमंत्री सुपोषण किट योजना’ लागू होगी, जिससे 2.35 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी। इस योजना पर 25 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
बालिका गृह और केयर सेंटर: बालिका गृह में रहने वाली बच्चियों के लिए 50 बेडेड ‘सरस्वती होम’ बनाए जाएंगे। इसके अलावा, 10 जिला मुख्यालयों पर गर्ल चाइल्ड केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
बच्चों के पोषण पर ध्यान: आंगनवाड़ी केंद्रों में सप्ताह में 5 दिन दूध देने की योजना लागू होगी, जिस पर 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
खाद्य सुरक्षा में बड़ा सुधार: 10 लाख नए परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे गरीब परिवारों को राहत मिलेगी।

पिछले बजट में क्या मिला था?

पिछले बजट में महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना में 5 लाख की राशि को बढ़ाकर 15 लाख किया गया था। महिला समूहों को 2.5% की दर से ऋण दिया गया था। इसके अलावा, बालिका सैनिक स्कूल स्थापित करने की घोषणा की गई थी।

राजस्थान सरकार का यह बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
वेलेंटाइन डे पर घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती | शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध, नगर परिषद करेगी सख्त कार्रवाई | राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां |