Download App Now Register Now

रायबरेली दौरा: राहुल गांधी का BJP पर हमला, बोले- "भारत दो वर्गों में बंट चुका है, एक गरीबों का और दूसरा अमीरों का"

रायबरेली : पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश दो वर्गों में बंट चुका है—एक गरीबों का और दूसरा अमीरों का। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल अमीरों का भला कर रही है, जबकि गरीबों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।

राहुल गांधी ने किया शहीद की प्रतिमा का अनावरण

गुरुवार को राहुल गांधी ने रायबरेली के जगतपुर के शंकरपुर गांव में अमर शहीद राणा बेनी माधव की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिमा के निर्माता अमरपाल सिंह को सम्मानित भी किया।

BJP सरकार पर तीखे हमले

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि—
"सरकार केवल अरबपतियों के कर्ज माफ कर रही है, गरीबों को महंगाई से कुचल रही है।"
"बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, युवाओं को उत्तर प्रदेश में नौकरी नहीं मिल रही, लेकिन कर्नाटक और हिमाचल में मिल रही है।"
"रायबरेली की जनता ने मुझे जो समर्थन दिया, उसके लिए मैं जीवनभर ऋणी रहूंगा। गरीबों और मजदूरों के लिए हमेशा लड़ता रहूंगा।"

दुर्गा मंदिर में की पूजा

राहुल गांधी ने शंकरपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने फीता काटकर शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अजयपाल सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी और आजेंद्र ने उनका स्वागत किया।

राजनीतिक माहौल गरमाया

राहुल गांधी के इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। अब देखने वाली बात होगी कि BJP इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |