Download App Now Register Now

बाईपास से नहीं निर्धारित बस स्टैंड से गुजरेंगी बसें

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की विभिन्न आगारों की बसें बाईपास से ना गुजर कर निर्धारित बस स्टैंड से संचालित होंगी। इस संबंध में प्रदेश के विभिन्न 13 बस स्टैंडों, इन बस स्टैंडों से होकर वाहनों का संचालन करने वाले विभिन्न आगारों और प्रभारी आगारों के लिए निगम द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

निगम की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्रेया गुहा ने बताया कि मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल 181 एवं विभिन्न माध्यमों से आए दिन बाईपास होकर वाहन संचालन की शिकायतें मिल रहीं थीं। इस पर सख्त कार्यवाही करते हुए निगम के सभी सातों जोनल मैनेजर को निर्देश दिए गए हैं कि उनके जोन के अंतर्गत आने वाले आगारों के वाहनों का संचालन बाईपास से ना कर निर्धारित बस स्टैंड से होकर करवाया जाए ताकि यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े और निगम की छवि भी धूमिल ना हो। सभी प्रभारी आगार सुनिश्चित करेंगे कि आदेश में उल्लेखित विभिन्न आगारों के वाहनों का संचालन इन बस स्टैंडों से होकर किया जाए। शेष आगारों के वाहनों का संचालन समय सारणी के अनुसार ही किया जाएगा।

 गुहा ने बताया कि चाकसू, निवाई, हिंडोली, पेच की बावड़ी, चौमूं, पलसाना, लक्ष्मणगढ़, बगरू मोखमपुरा, दूदू, बांदर सिंदरी, किशनगढ़, सेंदड़ा, निमाज, जैतारण, रायपुर, चण्डावल, देलवाड़ा, कैलाशपुरी, दौसा, नसीराबाद, पिंडवाड़ा, गोगुंदा, बांदीकुई, खींवसर, सिवाना और बिजौलिया बस स्टैंड से होकर विभिन्न आगारों की गुजरने वाली बसों के लिए ये आदेश जारी किए गए हैं। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |