Download App Now Register Now

प्रदेश में 'शुद्ध आहार—मिलावट पर वार' अभियान का प्रभावी संचालन जारी, विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कार्रवाई

 मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री  गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशों पर प्रदेश में शुद्ध आहार—मिलावट पर वार अभियान का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कार्रवाई की गई। 

अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपुर प्रथम की टीम ने शास्त्री नगर स्थित बसंत डेयरी पर छापा मार कर मावा एवं पनीर के नमूने लिए। नमूने लेने के पश्चात लगभग 40 किलोग्राम पनीर के अपशिष्ट एवं मावा को नष्ट करवाया गया। यहां फ्रिज एवं डीप फ्रिज में काफी गंदगी पाई गई। परिसर में अन्य स्थानों पर भी साफ सफाई का अभाव पाया गया। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत निहित प्रावधानों की पूर्ण पालना नहीं किए जाने पर नोटिस जारी किया गया। 

इसी प्रकार जय सिंह हाईवे पर स्थित सुल्तान हाउस पर भी निरीक्षण किया गया। यहां कीड़े लगी हुई सब्जियां रसोई घर के फ्रिज में पाई गई। यहां से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

एक्सपायरी ब्रेड के चार पैकेट, चार बोतल सॉस, 4 किलो पत्ता गोभी, हरी मिर्च और मांस नष्ट करवाया गया। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |