Download App Now Register Now

अजमेर में आयुर्वेद विश्वविद्यालय, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने देखी भूमि, दिए पैमाइश के निर्देश, महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के पास है भूमि, शीघ्र शुरू होगी कवायद

विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर में स्थापित होने वाले आयुर्वेद विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन को महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के पास स्थित भूमि की पैमाइश के निर्देश दिए। राज्य सरकार ने बजट में अजमेर में आयुर्वेद विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की है।

विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने शनिवार को महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति, जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित, आयुर्वेद विभाग की अतिरिक्त निदेशक मेघना चौधरी एवं अन्य अधिकारियों के साथ मौका देखा।  देवनानी ने महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में इस सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने विश्वविद्यालय सभागार के पास स्थित भूमि का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि भूमि की शीघ्र पैमाइश करें ताकि काम शुरू किया जा सके।

आयुर्वेद विभाग की अतिरिक्त निदेशक मेघना चौधरी ने बताया कि स्थान का चयन होते ही राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाए जाएंगे। यहां पर नर्सिंग कॉलेज, उप निदेशक कार्यालय, विश्वविद्यालय सहित अन्य भवन बनाए जाने हैं। गौरतलब है कि हाल ही राज्य सरकार ने बजट में अजमेर में आयुर्वेद विश्वविद्यालय सहित आई.टी. पार्क, स्पोटर्स कॉलेज, अकादमी व पेयजल की सैकड़ों करोड़ रूपए की घोषणा की है। इन घोषणाओं पर अमल शुरू कर दिया गया है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |