Download App Now Register Now

प्रदेश में 196 करोड़ की लागत की 332 किमी सड़कों की स्वीकृति- बजट घोषणाए समय पर पूरी होंगी-उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी

उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी ने बजट घोषणा 2024 -25 की क्रियान्विति में 195.68 करोड़ रुपए की लागत की 332.10  किमी सड़कों की मंजूरी प्रदान की है ।उन्होंने कहा है की बजट घोषणायें समय पर क्रियान्वित की जाएगी ताकि आमजन को जल्द से जल्द उनका लाभ मिल सके।

उपमुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल टेंडर कर इन  कामों को पूरा  करने के निर्देश दिए।इस राशि से सड़क निर्माण, नवीनीकरण, चौड़ाईकरण एवम् सड़क मय पुलिया निर्माण के कार्य किए जाएँगे।

इन क्षेत्रों में होगा सड़क निर्माण

जोधपुर के शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 3.22 करोड़ की लागत से 2.50 किमी, बाँसवाड़ा के बागीदोरा में 5 करोड़ की लागत से 5 किमी, बारां के अंता में 2 करोड़ की लागत से 1.5 किमी, दौसा के लालसोट में 10.59 करोड़ की लागत से 15.35 किमी, चित्तौड़ के बड़ी सादड़ी में 0.80 करोड़ की लागत से 1.50 किमी, बीकानेर के  डूंगरगढ़ में 3.43 करोड़ की लागत से 9.80 किमी, कोटा के सागोद में 4.50 करोड़ की लागत से 0.90 किमी, डीडवाणा कुचामन विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से 2.15 किमी, प्रतापगढ़ में 9.30 करोड़ की लागत से 15.50 किमी, हनुमानगढ़ में 5 करोड़ की लागत से 6 किमी, झुंझुनूं के नवलगढ़ एवं सुजानगढ़ में 5.09 करोड़ की लागत से 16.35 किमी, चित्तौड़ के निम्बाहेड़ा में 5 करोड़ की लागत से 5.20 किमी, बाड़मेर में 4 करोड़ की लागत से 10 किमी, कोटा के पीपल्दा में 5 करोड़ की लागत से 6 किमी, झालावाड़ के मनोहरपुर में 5 करोड़ की लागत से 4.5 किमी, श्रीगंगानगर के सादुलशहर में 4.31 करोड़ की लागत से 4 किमी, भरतपुर के नदबर्ड में 3.40 करोड़ की लागत से 9 किमी, पाली के सुमेरपुर में 3.78 करोड़ की लागत से 8.5 किमी, सवाईमाधोपुर में 5 करोड़ की लागत से 6 किमी, करौली के सपोटरा में 3.45 करोड़ की लागत से 4.50 किमी, जालौर में 2.50 करोड़ की लागत से 9 किमी, झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में 3.4 करोड़ की लागत से 2 किमी, बारां (किशनगंज) में 2.25 करोड़ की लागत से 1.20 किमी, जालौर के अहोर में 2.40 करोड़ की लागत से 6 किमी, राजसमंद में 5.50 करोड़ की लागत से 5.20 किमी, जयपुर जिले के बगरू, चाकसू, चोमू, हवामहल, शाहपुरा एवं विद्याधर नगर में 66.45 करोड़ की लागत से 107.45 किमी तथा नागौर के जायल में 11 करोड़ की लागत से 39.50 किमी की सड़के सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बनायी जायेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |