Download App Now Register Now

राजस्थान की बेटियों ने पेरिस पैरालिंपिक में बढ़ाया देश का मान हमें गर्व है हमारी बेटियों पर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - मुख्यमंत्री ने अवनी लेखरा एवं मोना अग्रवाल को पदक जीतने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेरिस पैरालिंपिक की आर-2 महिला 10 मीटर एयर राइफल (एसएच-1) शूटिंग स्पर्धा में अवनी लेखरा को स्वर्ण पदक एवं मोना अग्रवाल को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। 

भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की बेटियों ने पेरिस पैरालिंपिक में पदक जीतकर प्रदेश एवं देश का मान बढ़ाया है। हमें इन बेटियों पर गर्व है। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश के युवाओं को खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने की प्रेरणा मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 

मुख्यमंत्री ने मनीष नरवाल एवं प्रीति पाल को दी बधाई —

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेरिस पैरालिंपिक की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा में मनीष नरवाल को रजत पदक और महिला 100 मीटर टी-35 स्पर्धा में महिला धावक प्रीति पाल को कांस्य पदक एवं  जीतने पर बधाई दी है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत खेलों के क्षेत्र में प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। भारतीय खिलाड़ी विश्व पटल पर नित नई उपलब्धि हासिल कर रहे हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |