Download App Now Register Now

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अध्यक्ष पद संभालने के करीब डेढ़ महीने बाद संगठन में पहला बदलाव किया

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अध्यक्ष पद संभालने के करीब डेढ़ महीने बाद संगठन में पहला बदलाव किया है। राठौड़ ने मंगलवार रात करौली जिला अध्यक्ष को बदलते हुए शिव कुमार सैनी को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

करौली जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया ने कुछ समय पहले स्वास्थ्य कारणों से अपना इस्तीफा दे दिया था। अब उनकी जगह पार्टी ने शिव कुमार सैनी को नया जिलाध्यक्ष बना दिया है। सैनी 2006 से 2009 तक भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

इसके साथ ही प्रदेश कार्यालय में भवानी शंकर शर्मा और रजनीश चचाना को कार्यालय सह-प्रभारी के पद पर नियुक्ति दी गई है। कार्यालय में मुकेश पारीक पहले से ही कार्यालय प्रभारी का कामकाज देख रहे हैं।

इस बदलाव पर राठौड़ ने कहा- टायर पंचर हो जाए तो स्टेपनी लगानी पड़ती है।

फोटो बुधवार रात भाजपा कार्यालय का है। नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुलाकात कर बधाई दी।

फोटो बुधवार रात भाजपा कार्यालय का है। नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुलाकात कर बधाई दी।

जो सक्रिय नहीं, उसे बदल दिया जाएगा

संगठन में बदलाव को लेकर राठौड़ ने साफ कर दिया है कि जो पदाधिकारी पार्टी के कामकाज में सक्रिय भूमिका नहीं निभाएगा, उसे बदल दिया जाएगा। बदलाव के सवाल पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा था कि वे संगठन में बहुत बड़ा फेरबदल नहीं होगा। मान लो कि कोई टायर अगर पंचर हो जाए तो स्टेपनी लगानी ही पड़ती है। अगर किसी कलपुर्जे में कोई आवाज आ रही हो तो उसे टाइट करना ही पड़ता है।

माना जा रहा है कि अभी कई और जिलाध्यक्ष बदले जा सकते हैं। खासतौर पर ऐसे जिलाध्यक्ष जो पार्टी के कामकाज में रुचि नहीं ले रहे हैं। अथवा जिनकी संगठन के पास शिकायतें पहुंची हैं।

उप चुनाव के बाद नई टीम बनाएंगे राठौड़

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने साफ कर दिया है कि फिलहाल संगठन में बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगर जरूरत पड़ती है तो परिवर्तन करेंगे। राठौड़ के इस बयान से साफ है कि वे विधानसभा उप चुनाव से पहले संगठन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहते हैं। इसकी बड़ी वजह है कि राठौड़ उप चुनावों से पहले किसी भी तरह का फेरबदल करके नेताओं की नाराजगी से बचना चाहते हैं। प्रदेश में इसी साल विधानसभा की 7 सीटों पर उप चुनाव होने हैं।

वर्तमान में राठौड़ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की टीम के साथ ही काम कर रहे हैं। प्रदेश में इस टीम में 10 उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री 13 प्रदेश मंत्री, एक-एक कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष कार्यरत हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे | Akhilesh Yadav vs Amit Shah: 'आप 20-25 साल और अध्यक्ष रहेंगे', अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह ने ऐसे ली चुटकी | Waqf Bill: जदयू बोला- विधेयक मुस्लिम विरोधी, ये नैरेटिव गलत; शिवसेना-यूबीटी ने बताया जमीन हड़पने वाला बिल | Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक |