Download App Now Register Now

महिला पर गाय का जानलेवा हमला, एक मिनट तक पैर से कुचलती रही, मां ने बेटे को बचाने के लिए धक्का मारकर दूर भेजा

जयपुर में गाय ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। गाय करीब एक मिनट तक महिला को पैर से कुचलती रही। इससे सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। लोगों ने बड़ी मुश्किल से डंडे मारकर गाय को भगाकर महिला की जान बचाई। महिला का ईएसआई हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वह अपने बेटे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। तभी गाय ने दौड़ा लिया।

घायल महिला गुड्‌डी देवी (34) भांकरोटा के जैन विहार केशवपुरा की रहने वाली हैं। पति नरेन्द्र कुमार व बेटे करण (10) और यश (5) के साथ रहती हैं। उनके पति किराए पर ऑटो रिक्शा चलाते हैं। नरेन्द्र कुमार का बड़ा बेटा करण धाबास स्थित सरकारी स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ता है।

लोगों ने डंडे मारकर गाय को भगाया :  गाय को जानलेवा हमला करते देखकर राहगीर बचाने के लिए दौड़े। लोगों ने पत्थर व बैग फेंककर महिला को गाय से छुड़वाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद भी गाय ने रोड पर गिरी गुड्‌डी देवी को नहीं छोड़ा। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के घरों से निकले लोग डंडा लेकर दौड़े। गाय को भगाकर घायल गुड्‌डी देवी की जान बचाई।

गंभीर घायल गुड्‌डी देवी को तुरंत नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हॉस्पिटल से परिजनों ने छुट्टी दिलवाकर मॉडल हॉस्पिटल ईएसआई में एडमिट करवाया। ईएसआई हॉस्पिटल में घायल गुड्‌डी देवी का इलाज चल रहा है।

डॉक्टर्स का कहना है कि गाय के हमले से गुड्‌डी देवी के सिर के अलावा पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। अंदरुनी चोटों के गहरा होने के कारण गुड्‌डी देवी को ज्यादा परेशानी आ रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे | Akhilesh Yadav vs Amit Shah: 'आप 20-25 साल और अध्यक्ष रहेंगे', अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह ने ऐसे ली चुटकी | Waqf Bill: जदयू बोला- विधेयक मुस्लिम विरोधी, ये नैरेटिव गलत; शिवसेना-यूबीटी ने बताया जमीन हड़पने वाला बिल | Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक |