राजस्थान : के दौसा जिले में स्थित प्रसिद्ध आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में श्रद्धालुओं के लिए समाधि स्थल के दर्शन फिर से शुरू हो गए हैं। यह स्थल 2022 से निर्माण कार्य के चलते बंद था, लेकिन अब इसे आम भक्तों के लिए खोल दिया गया है। जल्द ही यहां अखंड यज्ञ का भी आयोजन होगा।
बालाजी मंदिर ट्रस्ट के पीठाधीश्वर महंत डॉक्टर नरेशपुरी महाराज ने समाधि स्थल का फीता काटकर इसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया। महंत गणेशपुरी महाराज और महंत किशोरपुरी महाराज की समाधियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
स्थानीय मान्यता के अनुसार, जब तक भक्त महंत गणेशपुरी महाराज की समाधि के दर्शन नहीं कर लेते, तब तक बालाजी महाराज के दर्शन अधूरे माने जाते हैं। यही कारण है कि हर साल लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं।
तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर: अब श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन के बाद समाधि स्थल पर भी पूजा कर सकते हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.