Rajasthan News | खाद्य सुरक्षा योजना | गिव-अप अभियान | राशन कार्ड अपडेट
राजस्थान सरकार : द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना को सही लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिए ‘गिव-अप’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 14 लाख 27 हजार 820 अपात्र व्यक्तियों ने स्वेच्छा से अपने नाम राशन कार्ड से हटवाए हैं।
राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार (20 मार्च) को विधानसभा में इस अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने के साथ-साथ अब तक 13 लाख 51 हजार 253 नए पात्र लाभार्थियों को योजना में जोड़ा गया है।
मंत्री ने बताया कि 1 नवंबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभ ले रहे सक्षम व्यक्तियों को स्वेच्छा से नाम हटाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़ने या हटाने के लिए राजस्थान खाद्य सुरक्षा नियम, 2023 के तहत निर्धारित प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पात्र व्यक्तियों के सत्यापन के लिए आधार सीडिंग और ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है।
अब तक 14.27 लाख अपात्र लोग योजना से बाहर
13.5 लाख नए पात्र लाभार्थियों को जोड़ा गया
31 मार्च 2025 तक चलेगा ‘गिव-अप’ अभियान
केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में 2,314 लोगों को योजना में जोड़ा गया
5,831 नए आवेदनों की प्रक्रिया जारी
राजस्थान सरकार का कहना है कि इस अभियान से सही लाभार्थियों को योजना का पूरा लाभ मिल सकेगा और जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.