मुस्लिम समुदाय : का सबसे पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर रमज़ान के एक महीने के रोज़ों के बाद मनाया जाता है। इस्लामी हिजरी कैलेंडर के अनुसार, यह शव्वाल महीने की पहली तारीख को आता है। लेकिन ईद की सटीक तारीख चांद के नजर आने पर निर्भर करती है, जिस वजह से दुनियाभर में अलग-अलग दिनों पर ईद मनाई जाती है।
भारत में इस साल ईद 30 मार्च (रविवार) या 31 मार्च (सोमवार) को मनाई जा सकती है। केंद्र सरकार के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, ईद की आधिकारिक छुट्टी 31 मार्च को तय की गई है। लेकिन चांद देखने के आधार पर ही आम लोग ईद मनाएंगे। जिस दिन रमज़ान का चांद नजर आता है, उसके अगले दिन ईद मनाई जाती है।
सऊदी अरब, यूएई और अन्य खाड़ी देशों में रमज़ान की शुरुआत 1 मार्च को हुई थी, इसलिए वहां ईद-उल-फितर 30 या 31 मार्च को मनाई जा सकती है।
यूएई सरकार ने पहले ही ईद की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। अगर 29 मार्च को चांद दिख जाता है, तो वहां 30, 31 मार्च और 1 अप्रैल तक छुट्टियां होंगी। वहीं, अगर रमज़ान 30 दिन का हुआ तो छुट्टियां 2 अप्रैल तक बढ़ाई जा सकती हैं।
ईद-उल-फितर भाईचारे, दान और खुशियों का त्योहार है। इस दिन मुस्लिम समुदाय मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा करता है, ज़रूरतमंदों को ज़कात और फित्रा दिया जाता है और पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं।
ईद की तारीख का निर्धारण चांद देखने वाली कमेटियों द्वारा किया जाता है। अगर 29 मार्च की शाम को चांद दिख जाता है, तो 30 मार्च को ईद मनाई जाएगी। अन्यथा, रमज़ान के 30 रोज़ों के बाद 31 मार्च को ईद होगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.