जयपुर: सचिवालय विहार एवं आसपास की बस्तियों में निराश्रित महिलाओं और बच्चों को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। भामाशाह संगीता राका द्वारा किए गए इस वितरण में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया।
गौरतलब है कि पिछले 6 वर्षों से "हील विद संगीता" संस्था इस अभियान को चला रही है और निरंतर जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में अध्यक्ष शिवराज सिंह (सचिवालय विहार विकास समिति) एवं अनिल सेन ने सहयोग प्रदान किया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.