Download App Now Register Now

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी के लिए कांग्रेस करने जा रही यह काम, 40 साल बाद दिल्ली में बड़ा आयोजन

नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और जिलाध्यक्षों को अधिक प्रभावी भूमिका देने के लिए सीधा संवाद करने का फैसला लिया है। यह बैठक 40 साल बाद पहली बार होने जा रही है, जिसमें देशभर के 700 से ज्यादा जिलाध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया है।

27, 28 मार्च और 3 अप्रैल को होगा संवाद

यह संवाद कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन में आयोजित होगा।
राजस्थान कांग्रेस के जिलाध्यक्षों से संवाद 3 अप्रैल को होगा, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे
संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, बूथ लेवल तक पार्टी की पकड़ को बढ़ाने और जिलाध्यक्षों को अधिक अधिकार देने पर चर्चा होगी।

संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

कांग्रेस के संगठन महामंत्री ललित तूनवाल के अनुसार, वर्ष 2025 को संगठन निर्माण और मजबूती के लिए समर्पित किया गया है। हाईकमान का मानना है कि जिलाध्यक्षों को पार्टी की रीढ़ मानते हुए उन्हें और ताकत देने की रणनीति बनाई जा रही है

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारियों पर जोरबूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्षों को रणनीतिक निर्देश दिए जाएंगे
जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक गतिविधियों में स्वतंत्र निर्णय लेने की ताकत मिलेगी
विपक्ष में रहने पर संगठन की अहमियत ज्यादा होती है, लेकिन सरकार बनने के बाद जिलाध्यक्षों की भूमिका सीमित हो जाती है, इस पर भी चर्चा होगी।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
REET मामले में CBI जांच की याचिका खारिज होने पर सियासी बवाल, डोटासरा बोले- 2 साल से मगरमच्छ ही पकड़ रहे | सीएम भजनलाल शर्मा ने आम लोगों को दी बड़ी सौगात, 10 हजार करोड़... पत्रकार हेल्थ कवरेज योजना और चिकित्सा ऐप | जयपुर पुलिस कमिश्नर को अपशब्द बोलने वाला कॉन्स्टेबल गिरफ्तार: वीडियो में 6 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया | डोटासरा बोले- बीजेपी-RSS के हारे हुए नेताओं ने गदर मचाया:राठौड़, तिवाड़ी और चतुर्वेदी की कमेटी अफसरों को बुलाकर डांटती है, सरकार को हाईजैक किया | Rajasthan Assembly: टीकाराम पर राज्यवर्धन का तंज, बोले- नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ डिप्टी स्पीकर भी बनना चाहते हैं जूली | Rana Sanga Controversy: सपा सांसद की राणा सांगा पर टिप्पणी के खिलाफ प्रदेशभर में आक्रोश, पुलिस थाने में भी शिकायत | राजस्थान के इस जिले में पिछले 3 साल से रोजाना एक शख्स कर रहा आत्महत्या, अबतक 1750 लोगों ने किया सुसाइड | Rajasthan Politics: बजट सत्र के बाद राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी, वसुंधरा सहित सभी खेमों को साधने की होगी कवायद | Udaipur: डॉक्टरों की पार्टी में हो गई मारपीट, चिकित्सक ने शराब पीने से किया इनकार तो जमकर पीटा | शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने महिला सरपंच को दी चेतवानी, बोले- अगर 8 दिन के काम नहीं हुआ तो... |