भारतीय महिला क्रिकेटर : शेफाली वर्मा के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वर्ष 2024-25 के लिए महिला क्रिकेटरों की सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है, जिसमें शेफाली को भी शामिल किया गया है। खास बात यह है कि पिछले साल अक्टूबर में भारतीय टीम से बाहर होने के बावजूद उन्हें यह कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है।
BCCI खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें तीन ग्रेड्स में बांटता है—A, B और C।
ग्रेड A (50 लाख/साल)
हरमनप्रीत कौर
स्मृति मंधाना
दीप्ति शर्मा
ग्रेड B (30 लाख/साल)
शेफाली वर्मा
रेणुका सिंह
जेमाइमा रॉड्रिग्स
ऋचा घोष
ग्रेड C (10 लाख/साल)
यशिका भाटिया
राधा यादव
श्रेयंका पाटिल
तितास साधु
अरुंधति रेड्डी
अमनजोत कौर
उमा छेत्री
स्नेह राणा
पूजा वस्त्राकर
राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ जिले के जालावास गांव में जन्मी शेफाली के परदादा प्रभाती लाल वर्मा व्यवसाय के सिलसिले में हरियाणा के रोहतक चले गए थे। लेकिन उनका परिवार आज भी अपने पैतृक गांव से जुड़ा हुआ है। 21 मार्च को शेफाली अपने गांव आई थीं, और दो दिन बाद उन्हें यह शानदार खबर मिली।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम 27 अप्रैल से श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी, जिसमें दक्षिण अफ्रीका भी शामिल होगा।
सितंबर 2025 में भारत में महिला वनडे वर्ल्ड कप होना है, जिसमें भारतीय टीम खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.