राजस्थान : में बढ़ती गर्मी के साथ जोधपुर जल संकट की चपेट में आ गया है। शहर की 16 लाख की आबादी के लिए मात्र 14 दिन का पानी शेष बचा है। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है, जिससे जलस्तर तेजी से गिर रहा है।
जोधपुर के कायलाना झील, तख्तसागर और सुरपुरा बांध से पानी की सप्लाई होती है, लेकिन अब इन जलस्रोतों में पानी का भंडारण मात्र 14 दिन का ही रह गया है। हालात बिगड़ने से पहले ही जलदाय विभाग ने साप्ताहिक क्लोजर की योजना लागू कर दी है, जिससे जलापूर्ति संतुलित की जा सके।
जल संकट को देखते हुए जलदाय विभाग ने 15 ट्यूबवेल और 30 हैंडपंप स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा, जहां पानी की किल्लत ज्यादा है, वहां नई पाइपलाइन बिछाने का भी काम जारी है।
जलदाय विभाग के वरिष्ठ इंजीनियर राजेंद्र मेहता का कहना है कि स्थिति गंभीर जरूर है, लेकिन नियंत्रण में है। प्रशासन राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल से पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटा है।
पानी की बर्बादी रोकें
वैकल्पिक जल स्रोतों का उपयोग करें
सामुदायिक जल संरक्षण प्रयासों में सहयोग करें
आने वाले दिनों में यदि तापमान और बढ़ता है, तो जोधपुर में जल संकट और गंभीर हो सकता है। प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है, लेकिन जनता का सहयोग भी जरूरी है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.