गोंडा : में जल निगम के अवर अभियंता (JE) धर्मेंद्र कुशवाहा और उनकी पत्नी माया मौर्या के बीच विवाद चर्चा में आ गया है। धर्मेंद्र ने पत्नी पर मेरठ कांड जैसी धमकी देने का आरोप लगाया और पुलिस से सुरक्षा की मांग की।
धर्मेंद्र कुशवाहा का कहना है कि पत्नी माया मौर्या ने उन्हें मेरठ हत्याकांड की तरह ड्रम में टुकड़े-टुकड़े कर भरने की धमकी दी।
इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की अपील की।
पत्नी माया ने उनके आरोपों को गलत बताते हुए पति के संबंधों को लेकर सवाल उठाए।
धर्मेंद्र कुशवाहा मूल रूप से बस्ती के रहने वाले हैं और 2015 से गोंडा में तैनात हैं।
2012 में माया मौर्या से दोस्ती हुई और 2016 में शादी हुई।
पांच साल की बेटी है, लेकिन अब दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि धर्मेंद्र ने तलाक की अर्जी दी है।
पत्नी के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज कराया था।
माया मौर्या ने अपने पति के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए दावा किया कि उनका एक युवती से संबंध है।
पति 8 महीने से अलग रह रहे हैं और झूठे आरोप लगा रहे हैं।
सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है।
मेरठ कांड में जहां मुस्कान की मां ने अपनी बेटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, वहीं माया की मां शोहरती देवी ने दामाद की सुरक्षा के लिए अपील की।
माया ने इस पर मां पर निजी स्वार्थ के लिए झूठ बोलने का आरोप लगाया।
नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि—
"दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाया जा रहा है। सबूतों के आधार पर कार्रवाई होगी।"
मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।
सौरभ के शव के 15 टुकड़े कर ड्रम में रख दिए गए थे।
पत्नी मुस्कान ने खुद थाने जाकर अपना गुनाह कबूला था।
इस कांड के बाद अब गोंडा में भी एक ऐसा ही मामला चर्चा में है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.