Download App Now Register Now

झाबर सिंह खर्रा ने कहा- परिसीमन राज्य सरकार का अधिकार, कांग्रेस इस पर कर रही केवल राजनीति

राजस्थान : में परिसीमन को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेर रही है, वहीं नगरीय विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष को परिसीमन से नहीं, बल्कि सुशासन, सुधारों और ‘एक प्रदेश-एक चुनाव’ प्रणाली से दिक्कत है।

मंत्री खर्रा का बयान

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी तरह कानूनी और लोकतांत्रिक है। इसमें हर नागरिक और मतदाता को आपत्ति दर्ज कराने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल भी अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं, लेकिन कांग्रेस इसे राजनीतिक रंग देकर जनता को गुमराह कर रही है।

परिसीमन करना राज्य सरकार का अधिकार

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य जनहित में फैसले लेना है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकारें जनता की भलाई के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर परिसीमन का मामला कोर्ट में जाता है, तो सरकार मजबूती से अपना पक्ष रखेगी और न्यायालय जो भी निर्णय करेगा, उसे स्वीकार किया जाएगा।

कांग्रेस कर रही है बेवजह विरोध

मंत्री खर्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लोकतंत्र और सुधारों की आड़ में सिर्फ राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया से जनता को ही लाभ मिलेगा और इसका उद्देश्य शहरी विकास को सुचारू बनाना और प्रशासनिक कामकाज को बेहतर करना है।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान के कांग्रेस नेता का पूर्व PA निकला पाकिस्तानी जासूस: सरकारी कर्मचारी शकूर खान गिरफ्तार, पाक अधिकारी और यूट्यूबर से था संपर्क | पंजाब और राजस्थान के राज्यपाल 4-5 जून को उदयपुर में: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हीरक जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा | महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल |