जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए हिट एंड रन केस में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। SUV चालक उस्मान खान पर BNS की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी ने उसे निलंबित भी कर दिया है।
मृतकों की संख्या 4 हुई – हादसे में अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है।
FIR दर्ज – आरोपी उस्मान खान पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज।
कांग्रेस से निलंबन – पार्टी ने आरोपी उस्मान को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया।
हादसे से गुस्साए मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग नाहरगढ़ थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं।
मुआवज़े की मांग: पीड़ित परिवार 50 लाख रुपये मुआवज़े की मांग कर रहे हैं।
भाजपा विधायक ने 10 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया, जिसे ठुकरा दिया गया।
भाजपा विधायक धरने में शामिल: कहा, "सरकार को न्याय दिलाना होगा, आरोपी कांग्रेस से जुड़ा है, सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।"
नाम: उस्मान खान (62)
निवासी: राणा कॉलोनी, शास्त्री नगर
पेशा: लोहे के बेड और मेडिकल फर्नीचर बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक
राजनीतिक जुड़ाव: कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता, महेश जोशी को मानते हैं मार्गदर्शक
SMS अस्पताल में भर्ती घायलों में शामिल हैं:
वीरेंद्र सिंह (48)
ममता कंवर (50)
मोनेश सोनी (28)
मोहम्मद जलालुद्दीन (44)
दीपिका सैनी (17)
विजय नारायण (65)
जेबुन्निशा (50)
अंशिका (24)
अवधेश पारीक (37)
स्थान: एमआई रोड से नाहरगढ़ की गलियां
SUV ने लगभग 7 किलोमीटर तक लोगों को कुचला
500 मीटर तक लोगों को टक्कर
स्थानीय लोगों ने संकरी गली में आरोपी को पकड़ा
मौके पर ही हिरासत में लिया गया उस्मान
कोर्ट की सुनवाई और सरकारी रुख पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
आरोपी की शराब के नशे में गाड़ी चलाने की पुष्टि।
मामले ने राजनीतिक मोड़ भी ले लिया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.