राजस्थान : के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में 11 मार्च 2025 को कांग्रेस के युवा नेता भूपेंद्र सिंह की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई थी। यह हमला पंचायत समिति गेट के सामने पुरानी रंजिश के चलते किया गया था। गंभीर अवस्था में घायल भूपेंद्र को आगरा इलाज के लिए ले जाया गया, जहां 12 मार्च को उनकी मौत हो गई।
राजाखेड़ा थाना प्रभारी रामकिशन यादव के अनुसार, गुरुवार को 29 वर्षीय आरोपी विजयपाल पुत्र बिशंभर सिंह निवासी दिघी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दो अन्य आरोपी – देवी सिंह उर्फ देवा ठाकुर और रंजीत ठाकुर ने एनकाउंटर के डर से आगरा की गैंगस्टर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
भूपेंद्र सिंह की हत्या के बाद कांग्रेस में भारी आक्रोश फैल गया था।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के ज़रिए भजनलाल सरकार को घेरा और न्याय की मांग की थी।
इससे पहले पुलिस ने एक आरोपी को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शेष आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश और लोकेशन ट्रेसिंग कर रही थी।
भूपेंद्र सिंह की हत्या के बाद
आरोपियों की गिरफ्तारी
तेज़ कार्रवाई
और परिवार को मुआवजा
की मांग ज़ोरों पर उठी थी। अब आरोपियों की गिरफ्तारी और सरेंडर से पुलिस को बड़ी राहत मिली है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.