Download App Now Register Now

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया संगम स्नान, बोले- महाकुंभ अद्भुत, ऐतिहासिक और भव्य

प्रयागराज महाकुंभ : में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार संगम स्नान करने वालों की संख्या 65 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है।

महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन: शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। संगम स्नान के बाद उन्होंने कहा, "प्रयागराज पवित्र भूमि है। यहां आकर हर व्यक्ति को समानता और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ का आयोजन ऐतिहासिक रूप से भव्य और व्यवस्थित हो रहा है। हर श्रद्धालु को उत्कृष्ट सुविधाएं मिल रही हैं। यह विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन है, जिससे हर आगंतुक कुछ न कुछ लेकर जरूर जाएगा।"

शिंदे ने संगम स्नान के बाद महाकुंभ की भव्यता और प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत करता है।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से व्यवस्थाएं संभाल रहा है। सभी घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

 

 

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
शिरोही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार 11 लोग घायल | 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | राजस्थान की राजनीती ( हिंदी समाचार - पत्र ) | वेलेंटाइन डे पर घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती | शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध, नगर परिषद करेगी सख्त कार्रवाई | राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई |