Download App Now Register Now

Rajasthan: राम से बड़े गोपाल? भगवान राम के पोस्टर के ऊपर लगा दिया BJP विधायक के जन्मदिन का बैनर; मचा हंगामा

राजस्थान : की राजधानी जयपुर में सिविल लाइंस विधानसभा सीट से विधायक गोपाल शर्मा का जन्मदिन विवादों में घिर गया है। उनके जन्मदिन पर लगाए गए पोस्टर को हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि भगवान राम के पोस्टर के ऊपर किसी भी नेता का प्रचार नहीं होना चाहिए।

कैसे हुआ विवाद?

जानकारी के मुताबिक, विधायक गोपाल शर्मा के समर्थकों में से एक ने उनके जन्मदिन पर भगवान राम के एक बड़े होर्डिंग के ऊपर उनका पोस्टर लगा दिया। लेकिन, यह बात दूसरे कार्यकर्ता को नागवार गुजरी। उसने मौके पर पहुंचकर गुस्से में विधायक का पोस्टर फाड़ दिया। जैसे ही पोस्टर हटाया गया, उसके पीछे भगवान राम का विशाल होर्डिंग नजर आने लगा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पोस्टर हटाने वाला कार्यकर्ता यह कहते हुए सुना जा सकता है, "क्या गोपाल शर्मा भगवान राम से बड़े हो गए हैं?"

राम भक्त और पार्टी कार्यकर्ता नाराज

इस घटना से राम भक्तों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि भगवान राम के पोस्टर के ऊपर किसी भी नेता का प्रचार नहीं होना चाहिए। इस विवाद को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है और इसके विभिन्न मायने निकाले जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर उठी प्रतिक्रियाएँ

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएँ देनी शुरू कर दी हैं। कई यूजर्स ने इस घटना पर नाराजगी जताई और इसे आस्था से जोड़ते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को भगवान से ऊपर नहीं रखा जाना चाहिए।

विधायक गोपाल शर्मा की सफाई

पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने कहा, "इस घटना को विवाद की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। भाजपा के किसी कार्यकर्ता ने भावनाओं में बहकर पोस्टर लगाया और दूसरे कार्यकर्ता को यह उचित नहीं लगा, इसलिए उसने हटा दिया। यह तो स्व-अनुशासन है और इससे खुशी होनी चाहिए, न कि नाराजगी।"

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan News: सहायक आचार्य साक्षात्कार के लिए 398 अभ्यर्थी अस्थाई रूप से सफल घोषित, RPSC ने जारी किया रिजल्ट | प्रधानमंत्री ने किया पशु संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन | जोधपुर में पहली बार लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 8 मार्च को होगा आयोजन, तीन बेंच आपसी समझाइश से करवाएंगी मामलों का निस्तारण | 3 हजार वर्ग किमी में फैला जेडीए रीजन, सिर्फ 8 इंस्पेक्टर, रोज 60 शिकायतें, फिर कैसे रुके अतिक्रमण? | जयपुर में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को महिला कर्मचारियों ने पीटा: कहा- होटल और फ्लैट पर आने के लिए कहता था, जमकर जड़े थप्पड़ | महाकुंभ वाले IITian बाबा को जयपुर पुलिस ने पकड़ा: सुसाइड की धमकी दी थी; उसके पास मिला गांजा, कुछ देर में जमानत पर छोड़ा | वेस्ट की 31 टीमों ने 131 ठिकानों पर दी दबिश: 9 किलो अवैध अफीम का दूध बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार | स्कॉर्पियो की टक्कर से 20 फीट उछली कार, 60 मीटर दूर जाकर पलटी: पेट्रोल पंप मालिक समेत 4 घायल | राजस्थान: पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला, हेड कॉन्स्टेबल का हाथ टूटा, कई पुलिसकर्मी घायल | Rajasthan: उदयपुर में होगी कुमार विश्वास की बेटी की शादी, कैलाश खेर के गानों से महफिल में लगेंगे चार चांद |