जोधपुर : राजस्थान का ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस एक बार फिर भव्य शादी समारोह का गवाह बनने जा रहा है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह और अमानत का विवाह 6 मार्च को यहां संपन्न होगा। इस शाही शादी में देश-विदेश के 300 से अधिक वीवीआईपी मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।
राजस्थान की शान उम्मेद भवन पैलेस न केवल अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है, बल्कि यह हाई-प्रोफाइल शादियों और भव्य आयोजनों का भी पसंदीदा स्थल बन चुका है। इस महल में 347 भव्य कमरे हैं, जिनमें निजी मीटिंग हॉल, डाइनिंग हॉल और कई आलीशान आंगन शामिल हैं।
➡ रहने का खर्च:
इस पैलेस में इससे पहले कई मशहूर शादियां और बड़े इवेंट हो चुके हैं—
✔ प्रियंका चोपड़ा - निक जोनस की शादी
✔ लीज़ हर्ले - अरुण नैय्यर की शादी
✔ नीता अंबानी का जन्मदिन (2013)
✔ गौतम अदाणी के भाई का जन्मदिन
इस महल का निर्माण केवल शाही शान-ओ-शौकत के लिए नहीं हुआ था। 1920 के अकाल के दौरान महाराज उम्मेद सिंह ने हजारों लोगों को रोजगार देने के लिए 1929 में इस महल का निर्माण शुरू कराया। करीब 3000 मजदूरों ने इस महल के निर्माण में योगदान दिया, ताकि ज्यादा दिनों तक लोगों को रोजगार मिलता रहे।
अब कार्तिकेय-अमानत की शादी भी उम्मेद भवन के गौरवशाली इतिहास में दर्ज होने जा रही है। इस शाही आयोजन में कौन-कौन बड़ी हस्तियां शामिल होंगी, यह देखना दिलचस्प रहेगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.