भोपाल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भोपाल में आयोजित देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करते हुए एक बार फिर पाकिस्तान और आतंकवाद के समर्थकों को दो टूक चेतावनी दी।
उन्होंने साफ कहा कि "अब भारत की नीति साफ है, गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। आतंकवादियों और उनके मददगारों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।"
प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि आज नारी शक्ति के सम्मान और देश की सुरक्षा के लिए भारत किसी भी हद तक जा सकता है।
"सिंदूर अब सिर्फ सौभाग्य का नहीं, बल्कि भारत के शौर्य का प्रतीक बन गया है। आतंकवादियों ने जब हमारी नारी शक्ति को चुनौती दी, तब भारत ने यह चुनौती उनके आकाओं तक पहुंचा दी।"
महासम्मेलन में पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण की महत्ता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज देश की "शक्ति स्वरूपा माताएं-बहनें" हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं, और भारत की प्रगति में उनका योगदान सर्वोपरि है।
पीएम ने अपने संबोधन में भारत की बदली हुई रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब भारत ना सिर्फ अपने नागरिकों की रक्षा कर रहा है, बल्कि आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई भी कर रहा है।
"आज का भारत सहन नहीं करता, सीधे उत्तर देता है। और यह उत्तर सिर्फ शब्दों का नहीं, कार्रवाई का होता है।"
कार्यक्रम की कुछ प्रमुख झलकियां:
हजारों महिलाओं की उपस्थिति में महासम्मेलन का आयोजन
पीएम मोदी ने अहिल्याबाई होल्कर को किया नमन
"नारी शक्ति को चुनौती देना अब किसी के बस की बात नहीं"
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.